फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Poor schedule of power supply, farmers protest at Saunda Power House

बिजली आपूर्ति का बिगड़ा शेड्यूल, किसानों ने सौंडा पावर हाउस में जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Poor schedule of power supply, farmers protest at Saunda Power House
अंबाला सिटी। बिजली के बिगड़े शेड्यूल के कारण वीरवार को किसानों ने सौंडा पावर हाउस में एकत्रित होकर विरोध जताया। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्य भी मौजूद थे। किसान सुखविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, गुलाब सिंह ने सौंडा पावर हाउस में अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति समय पर न होेने के कारण उनका धान रोपाई का कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि इस समय उन्हें कम से कम 10 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, ताकि उनका धान की रोपाई का कार्य जल्द पूरा हो सके। बिजली के बिगड़े शेड्यूल के चलते क्षेत्र के किसान समाधान के लिए पावर हाउस में जा कर बैठ गए। उन्हें विभागीय अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बीच में लगते हैं कट
किसान सुखविंदर सिंह ने बताया कि विभाग ने खेतों में आठ घंटे लाइट निर्धारित की है तो बीच में कट क्यों लगाए जाते हैं। उन्हें लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए। बिजली पर्याप्त मात्रा में न मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक पल कीमती
किसान परमिंदर सिंह ने बताया वह अपना धान रोपाई का कार्य अधर में छोड़ कर पावर हाउस पहुंचे हैं। विभाग उन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाए, ताकि धान के सीजन में उनका कीमती समय बर्बाद न हो। इस समय उनका एक-एक पल कीमती है।
समय बदलने की जानकारी दें
हनी रैना समाजसेवी व सदस्य भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने बताया कि इस कारण इनका खेती का कार्य बीच में रुक जाता है। किसानों को 10 घंटे लाइट उपलब्ध हो। शेड्यूल कब चेंज होना है, उसकी सूचना व्हाट्सएप नंबर पर मिलनी चाहिए।
पावर हाउस का फोन खराब
किसान कर्मवीर सिंह ने बताया कि सौंडा पावर हाउस का लैंडलाइन फोन पिछले छह महीने से खराब है। इस कारण उन्हें लाइट की सूचना उपलब्ध नहीं हो पाती। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

समाधान नहीं आश्वासन मिला
किसान गुरसेवक ने बताया कि विभाग कार्यालय का लैंडलाइन फोन ठीक करवाए या फिर अन्य फोन लगाए, ताकि वह अपनी हर प्रकार की समस्या की सूचना उस नंबर के माध्यम से पावर हाउस से प्राप्त कर सकें। फिलहाल आश्वासन मिला है।
मेरे संज्ञान में अभी तक ऐसा मामला नहीं है। अभी एसडीओ से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। अगर कोई समस्या है तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा।
- सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed