{"_id":"6272e8ab040b5f3583671965","slug":"pond-will-be-constructed-with-an-amount-of-rs-54-27-lakh-ambala-news-knl1071013122","type":"story","status":"publish","title_hn":"54.27 लाख रुपये की राशि से होगा तालाब का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54.27 लाख रुपये की राशि से होगा तालाब का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। अमृत सरोवर मिशन के अंतर्गत गांव लौटों में तालाब के निर्माण और नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिस पर 54.27 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गांव के तालाब की खुदाई व निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। गांव के निवर्तमान सरपंच संजीव कुमार ने कहा कि तालाब की खुदाई के साथ-साथ इसके सुंदरीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके चारों ओर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे और सैर करने के लिए ट्रैक भी बनेगा। इस तालाब के बनने से गांव का पानी और बारिश का पानी एक जगह एकत्रित होगा जो पशुओं व सिंचाई आदि के काम में आ पाएगा।
गांव के निवर्तमान पंच विकास कुमार, दीप कुमारी, कमलजीत कौर, राजीव पूरी, महेन्द्र लाल आदि ने भी गांव के तालाब की खुदाई का कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।
बीडीपीओं संजय टांक ने बताया कि तालाबों की क्षमता बढ़ने से वर्षा के पानी का अधिक संचय होगा। शून्य अपशिष्ट जल तथा पानी का संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। मनरेगा श्रमिकों व अन्य गरीब परिवारों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।