{"_id":"5fd27e258ebc3e3b3e5ba3ce","slug":"political-ambala-news-knl537020130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नामांकन शुरू, अभी तक प्रमुख दल ने नहीं खोले चुनावी पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नामांकन शुरू, अभी तक प्रमुख दल ने नहीं खोले चुनावी पत्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनावी शंखनाद के 8 दिन बाद आज नामांकन शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक किसी भी प्रमुख राजनीति दल ने न तो अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया न ही पार्षदों की सूची जारी की। यही कारण है कि चुनाव नामांकन के पहले दिन यानी शुक्रवार को कोई नामांकन करेगा भी या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। हालांकि हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट ने अपने 15 पार्षद पद के प्रत्याशी और मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
उधर प्रमुख राजनीति दल सत्तारूढ़ भाजपा और पिछले निगम चुनाव में सत्ता पर कब्जा जमा चुकी कांग्रेस एक दूसरे की बिसात बिछने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस से अलग होकर अपना राजनीति दल बना चुके पूर्व मंत्री विनोद शर्मा क्या पासा फेंकने वाले हैं यह भी किसी को नहीं पता क्योंकि शर्मा ने अभी तक निगम चुनाव की घोषणा से पहले एक ही बार बयान जारी किया था कि हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन इसके बाद उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यही कारण है कि उनके समर्थक अभी चिंता में डूबे हैं कहीं शर्मा चुनावों से कदम पीछे न खींच लें हालांकि इसकी संभावनाएं बेहद कम हैं। वहीं इनेलो का भी मैदान में उतरना मुश्किल ही लग रहा है क्योंकि अभी तक न तो इस बारे में जिला प्रमुखों ने कोई घोषणा की न ही इनेलो की अभी तक निगम चुनाव को लेकर जिले में कोई तैयारी दिख रही। हालांकि पार्टी प्रमुख ने निगम चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा जरूर की थी। माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस 12 दिसंबर तक अपने पार्षदों की सूची जारी कर सकते हैं।
कांग्रेस में लिस्ट में मीना अग्रवाल तो भाजपा की सूची में दो नाम
मेयर पद की दावेदारी की बात करें तो इस समय कांग्रेस की लिस्ट में पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल की पत्नी मीना अग्रवाल का नाम चल रहा है। उधर सत्तापक्ष की ओर से इस समय दो ही नाम आगे हैं। हालांकि कुल 13 ने आवेदन किया है। विधायक असीम गोयल ने भी अपने खासमखास के नाम के बारे में हाईकमान से चर्चा कर ली है लेकिन लाटरी किसे लगेगी इसके लिए अभी मतदाताओं के साथ उम्मीदवारों को भी अभी एक दो दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।