फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police will ask Rajeev the reason for firing the shot

Ambala News: राजीव से गोली चलाने का कारण पूछेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police will ask Rajeev the reason for firing the shot
अंबाला सिटी। दानीपुर में दसुटन कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से केसरी के अनमोल की मौत के मामले में पुलिस ने दानीपुर निवासी राजीव को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में राजीव ने बताया कि उसी ने अपने दोस्त के हथियार से गोली चलाई थी।
विज्ञापन

राजीव को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस अनमोल को लगने वाली गोली जानबूझ कर चलाई है या फिर गलती से चली इस बारे में पूछताछ कर रही है। राजीव ने दो फायर किए थे। उनकी खोल भी अभी तक पुलिस नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

ये था मामला
बीते रविवार को दानीपुर में चल रहे दसुटन कार्यक्रम में केसरी निवासी 26 वर्षीय अनमोल अपनी मां और बेटे के साथ पहुंचा था। इसी दौरान दोपहर दो बजे के करीब अनमोल के पिता को सूचना मिली थी कि उसके बेटे को गोली लग गई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात साढ़े सात बजे अनमोल के पिता हरबंस लाल को अनमोल की मौत की खबर मिली। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि अनमोल को जानबूझ कर गोली मारी गई है। मां मंजीत कौर की शिकायत पर इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीआईए की टीम ने मटहेड़ी चौक से दानीपुर निवासी राजीव को गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया है कि गोली राजीव से ही चली थी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया और दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से गोली चलाने के कारण के बारे में पूछा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed