फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police personnel attacked, uniform torn

पुलिस कर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police personnel attacked, uniform torn
अंबाला। गांव उगाला में नशे में धुत्त व्यक्ति ने अपने साथियों संग मिलकर डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के सदस्यों की वर्दी फाड़ी और अभद्र व्यवहार किया। मारपीट के बाद मुलाजिमों ने नशे में धुत व्यक्ति सहित लक्ष्य को मौके पर दबोच लिया। सूचना के बाद बराड़ा पुलिस थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ड्राइवर कुलदीप सिंह की शिकायत पर नरेश कुमार, लक्ष्य, आसु, प्रवीण कुमार व दिलबाग के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, ड्यूटी के दौरान गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरअसल, डायल-112 की टीम को नशे में धुत नरेश की पत्नी रानी देवी ने फोन कर मारपीट करने की सूचना दी थी। टीम गाड़ी लेकर पहुंची तो नरेश ने गाड़ी के ड्राइवर ईसीएच कुलदीप सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ईसीएच का कॉलर पकड़कर उन्हें गाड़ी से नीचे खींचने लगे।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि शिकायत मिलने के बाद उगाला गांव पहुंचे तो उन्हें शिकायतकर्ता रानी देवी मिली। अभी बात की शुरू की थी कि उसी समय उसका पति नरेश कुमार अपनी मोटरसाइकल लेकर आ गया। एसआई सुभाष चंद शिकायतकर्ता रानी देवी के साथ बातचीत कर रहे थे, इतने में नरेश कुमार मेरे पास आया। वह गालियां देते हुए वर्दी का कॉलर पकड़कर गाड़ी से बाहर खींचने लगा। उसी समय वह गाड़ी से नीचे उतरा तो नरेश कुमार ने वर्दी को पकड़ लिया और वह फट गई। तभी ऊंची-ऊंची आवाज में बोलने लगा कि इन पुलिस वालों को हमारे गांव में आने का मजा चखाएंगे। आवाज सुन कर नरेश के पड़ोसी मौके पर आ गए। मेरे, एसआई सुभाष चंद और एसपीओ राम सिह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
कुलदीप सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान ही एसआई व एसपीओ ने बहादुरी के साथ नशे में धुत नरेश व उसके साथी लक्ष्य को धर दबोचा। अन्य हमलावर भागने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि दो आरोपियों को काबू कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed