फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police personnel and students rehearsed

पुलिस जवानों और विद्यार्थियों ने किया पूर्वाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police personnel and students rehearsed
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान मार्च पास्ट करते हुए पुलिस कर्मी। - फोटो : Ambala
अंबाला। 26 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह के आयोजन को लेकर पुलिस टुकड़ी और कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। समारोह के सफल आयोजन और बेहतर व्यवस्था के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला ने समारोह स्थल का अवलोकन किया। नगराधीश मुकुंद, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले रिहर्सल का अवलोकन किया और तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान शहर में शुक्रवार को पूर्वाभ्यास के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज शहर के विद्यार्थियों द्वारा रसिया डांस (हरियाणवी फोग), एसए जैन कॉलेज शहर के विद्यार्थियों द्वारा टीकाकरण पर आधारित कोरियोग्राफी, एसडी कॉलेज छावनी के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी डांस, एसए जैन कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा व एसडी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान का पूर्वाभ्यास किया गया। इसके साथ-साथ पूर्वाभ्यास के दौरान जिला पुलिस की टुकड़ी में एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में, जिला पुलिस महिला की टुकड़ी में एसआई सुरेखा के नेतृत्व में, एचएपी की टुकड़ी ने एसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में, राजकीय रेलवे पुलिस पुरुष की टुकड़ी में एएसआई बिक्रम सिंह के नेतृत्व में और गृहरक्षी की टुकड़ी में एसआई कपिल शर्मा व स्काउट्स की टीम ने लविश राजपूत के नेतृत्व में मार्चपास्ट का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

व्यवस्था दुरुस्त रखें अधिकारी
नगराधीश मुकुंद कुमार ने रिहर्सल के पूर्वाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य विभाग से आए अधिकारियों को समारोह के दौरान कोविड-19 के नियमों के पालन के तहत सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह के दृष्टिगत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपनी प्रस्तुति को और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभागों द्वारा निकाली जाने वाली मनमोहक झांकियां भी मुख्य आकर्षण रहेंगी। कोविड-19 के दृष्टिगत अबकी बार स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं और शहीदों के परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान प्रस्तुति देते हुए छात्र।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान प्रस्तुति देते हुए छात्र।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed