फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   police, crime,most wanted

तीन दशक बाद भी पुरूषोत्तम मोस्टवांटेड की सूची में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
police, crime,most wanted
पूर्व सीएम भजनलाल की हत्या की साजिश रचने में मोस्ट वांटेड मटेहड़ी शेखां के पुरूषोत्तम सिंह उर्फ पम्मा की पुलिस को करीब तीन दशक से तलाश है। एक लाख के इनामी अपराधी पम्मा के पाकिस्तान की शरण में होने के सबूत हैं। पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उसे अभी तक लाने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं। वारदात में साजिश के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली में आरडीएक्स ले जाते समय हुई मुठभेड़ में बालचौर के सिपाही विजयभान की गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि एएसआई घायल हो गया था। हरियाणा-पंजाब पुलिस को पाकिस्तान एंबेसी की स्वीकृति न मिलने से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। इस मामले में नग्गल थाने में आइपीसी की धारा 148, 149, 395, 396, 302, आर्म्स व एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज केस में सजायाफ्ता करार दिए गए चार अपराधी जमानत पर हैं। गिरफ्तार न होने के कारण 1995 में पुरुषोत्तम को पहले भगोड़ा घोषित करने के बाद उस पर ईनाम रखा गया था।
विज्ञापन

-------------
उग्रवाद के दिनों में यूं हुई घटना
- उग्रवाद के समय में कपड़े की फेरी लगाने वाला पुरुषोत्तम पंजाब के दहशतगर्दों के संपर्क आकर सूचनाएं सांझा करने लगा। दहशत फैलाने के लिए पूर्व सीएम स्वर्गीय भजन लाल को आरडीएक्स से उड़ाने की योजना बनाई गई थी। तब तत्कालीन सीएम स्वर्गीय भजनलाल मटेहड़ी से होकर गुजरने वाले थे । सड़क पर आरडीएक्स बिछाना था लेकिन सुरक्षा अधिक होने के कारण मौका नहीं मिला। एक नजदीकी जोहड़ में विस्फोटक छिपाया। भीड़भाड़ के इलाके विस्फोट कर दहशत फैलाने के लिए घटना की रात 11 बजे पूरी टीम ट्रैक्टर-ट्राली लेकर निकल पड़ी। नाकाबंदी पर पुलिस का इशारा देखते ही पकड़े जाने के भय से एकदम एके-47 चला दी। गोली लगते ही सिपाही विजय ने वहीं दम तोड़ दिया। एएसआई घायल हुआ। सभी खेतों के अंधेरे में भाग गए थे।
विज्ञापन

------------
वीटी से अलर्ट के बाद यूं कसा शिकंजा
- पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपी ने बताया दिया कि सभी आरोपी नग्गल इलाके के हैं। सभी को पकड़ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट ने सजा सुना दी। दस साल के सजायाफ्ता हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसे सुराग लगा पाकिस्तान होने का
- पासपोर्ट से पता चला कि वह पाकिस्तान निकल गया है। परिवार से पूछताछ व काल डिटेल से पुष्टि हुई कि वह पाकिस्तान के एक धार्मिक स्थल में सेवादारी कर रहा है। पंजाब पुलिस के डीएसपी को फोन पर रिश्तेदारों को तंग न करने को कहा था। पाकिस्तान एंबेसी ने परमिशन न मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

-----------
स्टेट क्राइम ब्रांच कर रही तफ्तीश
- नग्गल थाना प्रभारी एसआइ धर्मबीर सैनी के अनुसार एक लाख का ईनामी पुरुषोत्तम अभी तक पकड़ा नहीं आया है। उसके विदेश निकलने की चर्चा है। केस की फाइल स्टेट क्राइम ब्रांच के पास है। लुकआउट नोटिस जारी करने के अलावा तमाम कानूूनी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। प्रयास जारी हैं।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed