{"_id":"6202d4e7260241213c2c1cc6","slug":"police-constable-dismissed-for-negligence-in-duty-ambala-news-knl983817174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अनुशासनहीनता, घोर लापरवाही और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और आठ जुलाई 2021 से गैरहाजिर चल रहे पुलिस कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बर्खास्त कर दिया। उक्त पुलिसकर्मी को कई बार सूचना देकर हाजिर होने के लिए कहा गया था लेकिन इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ। आरोपी पुलिसकर्मी 2014 में भी दोषी पाया गया था।
पुलिस विभाग के अनुसार सिपाही नरेंद्र कुमार नंबर 1088 अंबाला पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप हैं। आठ जुलाई 2021 से थाना साहा जिला अंबाला से गैर हाजिर चल रहे नरेंद्र कुमार को ड्यूटी पर हाजिर होने के लिए मोबाइल फोन और सूचना पत्र द्वारा कई बार सूचित किया गया था। 10 सितंबर 2021 को उसकी विभागीय जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी जिला निरीक्षक अंबाला द्वारा विभागीय जांच में शामिल होेने और ड्यूटी पर हाजिर होने के बारे जिला निरीक्षक जांच अधिकारी के द्वारा सूचना पत्र भेजने बाद भी विभागीय जांच में शामिल न होने व ड्यूटी पर हाजिर न होने पर नरेंद्र कुमार को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद इस कार्यालय से दो बार सूचना पत्र के माध्यम से अंतिम मौका देते हुए अपना पक्ष रखने के लिए भी कहा गया था। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने गैर हाजिर सिपाही नरेंद्र कुमार बर्खास्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नरेंद्र कुमार इससे पहले भी कई बार पुलिस विभाग में अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर हो चुका है। इसके लिए उसे उच्चाधिकारियों द्वारा भविष्य में सुधरने का मौका देते हुए वर्ष 2014 में दोषी पाए जाने पर सजा के तौर पर 235 दिन बिना वेतन के, वर्ष 2015 में पांच वार्षिक वेतन वृद्धियां बंद करते हुए 154 दिन बिना वेतन की सजा दी गई थी। ताकि वह अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने की सीख सके। पुलिस अधीक्षक अंबाला ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी प्रकार की पारिवारिक, पुलिस विभाग से संबंधित या अन्य कोई समस्या है तो उसके लिए वह उनके समक्ष पेश होकर संबंधित समस्या के बारे बताए, ताकि समस्या का हल किया जा सके।