{"_id":"61c76fd3dbaa9a1797288f35","slug":"police-administration-ready-for-night-curfew-ambala-news-knl939617120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। देशभर में कोविड केसों की घटती संख्या और इस पर सफलता पूर्वक नियंत्रण के बाद अब हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिये अगली चुनौती इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकने की है। शनिवार रात 11 बजे से गृह मंत्रालय के आदेशानुसार नाइट कर्फ्यू शुरू हो चुका है।
इस अवधि में सिर्फ आपात सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। यानी रात को 11 बजे से सुबह पांच बजे तक की अवधि में नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंबाला जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों और टीमों की निगरानी में नाइट कर्फ्यू को प्रभावी रुप से लागू कराने के लिये सख्त हिदायत दी गई है। नियमों की पालना के साथ संबंधित क्षेत्र के जिन अधिकारियों के कंधों पर एडवाइजरी लागू करने की जिम्मेदारी होगी,उन पर भी उच्चाधिकारियों की विशेष निगरानी रहेगी।
नाइट कर्फ्यू ने ठंडा किया क्रिसमस का जोश
क्रिसमस की रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया। क्रिसमस से एक दिन पहले ही यह सूचना फैल गई थी कि 25 दिसंबर की रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू सुबह के पांच बजे तक अगले दिनों में भी लागू रहेगा। इस सूचना वे लोग मायूस नजर आए ,जिन्होंने क्रिसमस की रात के कार्यक्रम पहले ही तय किए हुए थे। जिन लोगों ने होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम तय किया था। वहां रात को सन्नाटा पसरा रहा। अंबाला कैंट के एक प्रख्यात रेस्टोरेंट के प्रबंधक के मुताबिक पुलिस प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू की सूचना दी है। कोरोना से पहले ऐसे अवसरों पर लोग साढ़े 11 बजे के बाद तक यहां रुकते थे,लेकिन इस बार 10 बजे के बाद कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी को सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को भेजा गया है। नाइट कर्फ्यू के दौरान जो लोग सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी की उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं और इनकी ड्यूटी में किसी प्रकार कोताही न हो, इसके लिए सभी डीएसपी भी निगरानी रखेंगे।