{"_id":"57e2d7264f1c1b2856a83301","slug":"poblice-in-palvon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया को दिखाऊंगा इंडियन पहलवानों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया को दिखाऊंगा इंडियन पहलवानों का जलवा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। 'कोई बात नहीं भले ही ओलंपिक जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुश्ती प्रतिस्पर्धा के दौरान देश को मैडल कम मिले, लेकिन मैं दुनिया को एक अलग प्लेटफार्म से इंडियन पहलवानों का जलवा दिखाकर रहूंगा। इसके लिए मैने काम शुरू कर दिया है, इंडिया में मेरे जैसी कद काठी के और भी पहलवान है, उन्हें मैं ‘खली’ बनाकर रिंग में उतारूंगा। फिलहाल ऐसे पांच ऐसे पहलवानों को मैं तराश भी रहा हूं। जल्द ये पहलवान दुनिया को रिंग में जलवा दिखाकर भारत का नाम रोशन करेंगे।’
उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन रह चुके दलीप सिंह राणा उर्फ दि ग्रेट खली ने 'अमर उजाला से रूबरू होते हुए रखे। वह अंबाला कैंट में खेल मंत्री अनिल विज से अगले माह आठ अक्तूबर को गुड़गांव में होने वाली अपने रेसलिंग मुकाबले के बारे में चरचा करने आए थे।
रिंग और फिल्मों के जरिए मिलेगी कुश्ती को नहीं पहचान
खली ने कहा कि फिल्में आज किसी अच्छी चीज को प्रोमोट करने का खास माध्यम बनता जा रहा है। कुछ ऐसी फिल्में जो कुश्ती पर आधारित हैं रीलिज हो चुकी है और रीलिज होने वाली है, जिनमें उनकी अकादमी के पहलवान काम कर रहे हैं। हिंदी ही नहीं दूसरी भाषाओं में भी कुश्ती पर आधारित फिल्में बनाई जा रही है, उनमें भी उनके स्टूडेंट्स रोल कर रहे हैं। यह सब देश और विदेश में कुश्ती को प्रोमोट करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
खली ने कहा कि ‘मैं इंटरनेशनल स्तर डब्ल्यूडब्ल्यूई, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ जैसे मुकाबलों के लिए अपने जैसी कद काठी के इंडियन पहलवानों को भी तैयार कर रहा हूं। हरियाणा का सिकंदर सागर और पंजाब का लवप्रीत इसके लिए फिलहाल तैयार भी हैं। लेकिन वो दिन दूर नहीं, जब ऐसे इंटरनेशनल मुकाबलों में इंडियन पहलवानों का डंका बजेगा और भारत का नाम रोशन होगा।’
‘अंडरटेकर’ से फाइट टफ थी, अच्छे रेसलर हैं वो
खली ने कहा कि जब मैने इंटरनेशनल रिंग में कदम रखा था, तो मैने कई रेसलरों को धूल चटाई। लेकिन अंडरटेकर से मेरी पहली फाइट थोड़ी टफ थी। मैं उनसे मैं हारा भी, लेकिन उसके बाद अन्य फाइट में मैने अंडरटेकर को हराया भी। खली के अनुसार अंडरटेकर बेहतर रेसलरों में से हैं। खली ने कहा कि लेकिन अब दुनिया के तमाम रेसलरों से मेरा खुला चैलेंज है कि यदि उनमें दम हैं तो एक बार इंडिया की सरजमीं पर आकर मुझे हराकर दिखाएं। उनके अनुसार गुड़गांव में कई विदेशी रेसलर आएंगे, जिनसे मैं लडूंगा और ये फाइट दिलचस्प रहेगी।