फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players gather on the field for football training

Ambala News: फुटबाॅल प्रशिक्षण के लिए मैदान में जुटे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Players gather on the field for football training
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फुटबॉल खेलते हुए ​खिलाड़ी व युवा: संवाद - फोटो : samvad
- विश्वकप में स्पेन की जीत के बाद दिखा उत्साह, बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फुटबॉल विश्व कप में स्पेन की खिताबी जीत का असर स्थानीय खेल मैदानों पर देखा गया। विश्व कप के इस रोमांच ने युवाओं और बच्चों में फुटबॉल का ऐसा जुनून भरा है कि कैंट स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में सोमवार को खिलाड़ियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। शाम के समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान में पसीने बहाते नजर आए। स्पेन की जीत से प्रेरित होकर कई नए बच्चे और युवा पहली बार फुटबॉल हाथ में थामकर प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। मैदान में पहले की तुलना में खिलाड़ियों की चहल-पहल दोगुनी हो गई है।

----
कोच बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से बढ़ता है उत्साह
स्टेडियम के फुटबॉल कोच विश्वजीत ने बताया कि किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, खासकर विश्व कप के बाद बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिलता है। स्पेन के प्रदर्शन ने स्थानीय खिलाड़ियों को काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि अब केवल नियमित खिलाड़ी ही नहीं बल्कि नए बच्चे और युवा भी रोजाना स्टेडियम का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed