{"_id":"62d1bc028f9bf75fd92c9077","slug":"plant-trees-where-solid-waste-is-dumped-ambala-news-knl114777328","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां सॉलिड वेस्ट डाला जाए, वहां पौधे लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां सॉलिड वेस्ट डाला जाए, वहां पौधे लगाएं
विज्ञापन
अंबाला। एनजीटी मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने शुक्रवार को पंचायत भवन में पर्यावरण विषय को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विषय को लेकर जिला स्तर पर जो रूपरेखा बनाई गई है उस पर अधिकारी इच्छा शक्ति के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि जहां सॉलिड वेस्ट डाला जाए, वहां अधिकारी पौधरोपण करवाना सुनिश्चित करें।
जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने अधिकारियों को कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सभी को जिम्मेदारी समझते हुए धरातल पर काम करने की जरूरत है। एनजीटी के नियमों का पालन करते हुए सभी कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने में लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है इसलिए लोगों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक करें।
जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने कहा कि जिला इन्वायरमेंट प्लान को लेकर किए जा रहे हैं कार्यों की वास्तविक जानकारी हासिल करना बैठक का उद्देश्य यही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का काम बड़ा ही पवित्रता का काम है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां पर कूड़े को डिस्पोजल किया जाता है वहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहरों में सफाई का कार्य ठीक प्रकार से किया जाता है, उसी प्रकार नेशनल हाईवे के नजदीक सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो।
उन्होंने सीईओ जिला परिषद को कहा कि वे गांवों में बीडीपीओ के माध्यम से मुनियादी करवाना सुनिश्चित करवाएं कि गांवों में सड़कों के नजदीक कोई भी गंदगी न फैलाएं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करवाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दें।
कूड़ा निस्तारण के कार्य का किया निरीक्षण
जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ घास मंडी शहर के नजदीक एमएस थापर प्लांट (फैक्ट्री) और छावनी में रोटरी अस्पताल के नजदीक कूड़ा निस्तारण के कार्य का निरीक्षण किया। प्लांट प्रबंधक ने उन्हें बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित जो भी ई-वेस्ट का सामान यहां आता है उसका यहां पर स्थापित मशीनों के माध्यम से निस्तारण किया जाता हैं।