{"_id":"680e8777c43ef23e75060cd2","slug":"pickup-collided-with-tata-magic-11-injured-five-referred-ambala-news-c-36-1-sknl1017-141711-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पिकअप ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 11 घायल, पांच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पिकअप ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 11 घायल, पांच रेफर
विज्ञापन
अंबाला। हंडेसरा के साथ लगते बूढ़ाखेड़ा गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ने पंजोखरा साहिब से माथा टेककर जा रहे परिवार की टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। यह हादसा रविवार रात नाै बजे हुआ।
हादसे मे पिकअप में सवार मोहाली के सयोली गांव निवासी आठ बच्चों सहित 11 लोग चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अंबाला छावनी और सिटी नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस घायलों में से टाटा मैजिक चालक और तीन बच्चों को पीजीआई रेफर कर दिया।
परिजन गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अंबाला सिटी के एमएम सद्दोपुर में ले गए। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बाकी घायल अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे में घायल पिकअप सवार दो लोगों का अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वो किस अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
ये लोग हुए घायल
मोहाली के सयोली गांव निवासी 55 वर्षीय हजारा सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय बलविंद्र कौर, 29 वर्षीय कर्मजीत कौर, भांजा 15 वर्षीय सुखबीर सिंह, भतीजी 11 वर्षीय हरप्रीत, 12 वर्षीय गगनदीप कौर, 14 वर्षीय कर्मजोत, 11 वर्षीय कमलजीत सिंह, 12 वर्षीय हरमन, 12 वर्षीय मगनदीप, 11 वर्षीय हरप्रीत कौर चोटिल हो गए। इनमें से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से हजारा सिंह, कमल, हरमन सिंह, गगनदीप कौर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
लोडिंग टाटा मैजिक के पीछे खड़े थे बच्चे व महिलाएं
मोहाली के सयोली गांव निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई हजारा सिंह अपने परिवार के साथ लोडिंग टाटा मैजिक में माथा टेकने गया था। खुशी-खुशी सभी माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। गाड़ी में आगे हजारा सिंह व सुखबीर सिंह बैठा था। बाकी सारे लोडिंग गाड़ी के पीछे खुले में खड़े हुए थे। जैसे ही बूढ़ाखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो अंधेरे के बीच ही सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी। घायल 11 वर्षीय हरप्रीत कौर ने बताया कि टक्कर मारने वाले पिकअप चालक और उसके साथ बैठे एक व्यक्ति शराब के नशे में थे और सामने से टक्कर मारी।