फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   pichhada varg ke lie aanupaatik aarakshan baare sevaanivrt nyaayaadheesh darshan sinh ko saumpa gyaapan

पिछड़ा वर्ग के लिए आनुपातिक आरक्षण बारे सेवानिवृत न्यायाधीश दर्शन सिंह को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
pichhada varg ke lie aanupaatik aarakshan baare sevaanivrt nyaayaadheesh darshan sinh ko saumpa gyaapan
अंबाला शहर। हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश दर्शन सिंह ने रविवार पंचायत भवन अंबाला शहर में पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर अंबाला मंडल के जिलों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर जिला के पिछड़ा वर्ग के लोगों ने आयोग को पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के लिए आनुपातिक आरक्षण के बारे में अपने सुझाव दिये और ज्ञापन भी सौंपा। यहां पंहुचने पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व नगराधीश मुकुंद ने न्यायाधीश दर्शन सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश दर्शन सिंह ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान आयोग को अंबाला मंडल के जिलों के लोगों से जनसुनवाई के दौरान बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए है। कुछ व्यक्तियों द्वारा आयोग को पंचायतीराज संस्थाओं से जुड़े आंकड़े भी आयोग को उपलब्ध करवाए हैं, जिनकी आयोग को इन संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के आनुपातिक आरक्षण के बारे में जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा मंडल स्तर पर पिछड़ा वर्ग के लोगों से जनसुनवाई के दौरान सुझाव व आंकड़े एकत्रित किये जा रहे है, जिनके आधार पर आयोग द्वारा इन संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के लिए आनुपातिक आरक्षण बारे अपनी सिफारिशें सरकार को भेजी जायेगी। आयोग द्वारा तीन दिनों में मंडल मुख्यालयों पर दो-दो जनसुनवाई करके आम जनता से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं।जनसुनवाई में आयोग के चेयरमैन के अलावा सदस्य श्याम सिंह जांगड़ा, डॉ. एस के गक्खड़, सदस्य सचिव एवं कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार, पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, यमुनानगर के एडसी आयुष सिंन्हा, नगराधीश मुकुंद, जिला कल्याण अधिकारी शीश पाल मैहला, समाज कल्याण अधिकारी ईश्वर राठी सहित अन्य संबंधित जिला के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed