फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Person missing, five people accused of kidnapping , Ambala

व्यक्ति संदिग्धावस्था में लापता, पांच लोगों पर अपहरण का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Person missing, five people accused of kidnapping , Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। दहिया माजरा से 25 वर्षीय रजत संदिग्धावस्था में लापता हो गया। परेशान परिवार ने उसे हर संभव जगह पर तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। पिता विक्रम सिंह के आरोप हैं कि उसके बेटे का अपहरण किया गया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। विक्रम सिंह की शिकायत पर बराड़ा थाने में सुरेश कुमार, राम कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुख दर्शन सिंह और सुखबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
खेती करने वाले विक्रम के एक बेटा रजत और बेटी है। विक्रम ने पुलिस को बताया कि रजत ने एक आरोपी की बेटी से 26 मई को प्रेम विवाह कर लिया था। परिवार को पता चला तो उन्होंने लड़की को रजत के पास नहीं आने दिया। इसी कारण रजत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन

इसी कारण लड़की का परिवार उनके परिवार से रंजिश रखता है। कई बार धमकी दे चुके हैं। एक आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला भी किया था। हालांकि इसके बाद बराड़ा थाने में हुई शिकायत में समझौता हो गया था। अब 15 जुलाई की शाम रजत खेतों में गया था, उसके बाद नहीं लौटा। रजत के पिता को शक है कि इन्हीं लोगों ने उसके बेटे का अपहरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed