फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   people trouble from bijli cut, jam road in night

बिजली कट से आवाम परेशान, आधी रात को लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
people trouble from bijli cut, jam road in night
पारा 41 के पार जाते ही छावनी और शहर में बिजली संकट भी मंडरा गया है। मंगलवार को शहर में हर आधे घंटे के बाद शाम 7 बजे तक 12 कट लगाए गए। इससे बिजली संकट से जूझ रहे ट्विन सिटी वासियों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। छावनी में रात 10 बजते ही बब्याल सब डिवीजन और सब डिवीजन नंबर एक एरिया में अंधेरा पसर जाता है। इसके बाद न तो कोई अधिकारी फोन उठाता है न ही शिकायत केंद्र पर कोई सुनवाई होती। मंगलवार को दयालबाग और वशिष्ठ नगर में रात करीब साढ़े 10 बजे बिजली चली गई। लोग शिकायत के लिए फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इससे गुस्साए लोगों ने रात करीब साढ़े 11 बजे दयालबाग में मुख्य रोड पर अवरोधक लगाकर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन

55 मिनट बाद जेई और लाइनमैन मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति की। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। करीब 1 घंटे बाद फिर लाइट चली गई और सुबह 4 बजे आई। गुस्साए लोग अब रोजाना छावनी के एक सब डिवीजन पर रोजाना कैंडल जलाकर विरोध दर्ज करवाएंगे। बुधवार की बात करें तो बब्याल सब डिवीजन में यही स्थिति रही। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बत्ती गुल रही। वहीं शिवपुरी में मंगलवार रात को जला ट्रांसफार्मर बुधवार शाम 7 बजे तक ठीक नहीं किया गया था। इसीलिए यहां के लोग दिनभर गर्मी से हांफते रहे। यही हाल अंबाला शहर की जग्गी कॉलोनी फेस-वन, जग्गी कॉलोनी, हीरा नगर नगर, कमल विहार, मानव चौक, प्रेम नगर, मॉडल टाउन, जगाधरी गेट, छावनी के मतिदास नगर, महेश नगर, मतिदास नगर इत्यादि में रहे।
विज्ञापन

-----------------------
बिजली निगम के स्थापना दिवस का आज करेंगे विरोध
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का स्थापना दिवस अंबाला शहर में आज प्रात: 10 बजे पंचायत भवन में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी विक्रम सिंह करेंगे। कैंट से अमर आर्य ने बताया कि लोगों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। इसीलिए आज कार्यक्रम के दौरान विरोध कर आपत्ति दर्ज करवाई जाएगी। अमर ने बताया कि रोजाना छावनी के बिजली निगम सब डिवीजनों पर कैंडल भी जलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
96 लाख यूनिट के पार पहुंची रोजाना खपत, शिकायतें भी बढ़ी
तारीख कुल खपत यूनिट में शिकायतें दर्ज हुई
22 जून 91.37 लाख 605
23 जून 95.44 लाख 1034
24 जून 93.65 लाख 632
25 जून 98.38 लाख 702
26 जून 95.57 लाख 635
27 जून 94.66 लाख 487
28 जून 96.92 लाख 934
29 जून 96.44 लाख 1103
---------------------------
जानिए क्यों नहीं उठते शिकायत केंद्र से फोन
दरअसल छावनी और शहर के लोगों की शिकायत दर्ज करने के लिए कुल छह नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें 2540125, 126 और 9315118220 शहरवासियों के लिए जारी किए गए हैं जबकि 9315118250, 9315118243 और 9315457391 छावनी वासियों के लिए जारी किए गए हैं। टीम अमर उजाला जब इन नंबरों की पड़ताल करते हुए शहर शिकायत केंद्र पहुंची तो यहां पर एक ही स्थान पर सभी छह नंबर रखे गए हैं। एसई कार्यालय की प्रथम मंजिल पर कमरा बनाया गया है। यहां पर इन सभी छह नंबरों को सुबह के समय साइलेंट पर रखा गया था। इन सभी छह नंबरों को उठाने वाले 2 कर्मी हैं। इसके अलावा इन कर्मियों के पास दो वो भी मोबाइल हैं जिनपर अधिकारी काल करते हैं। यानी 8 फोन उठाने का जिम्मा 2 कर्मचारियों को दिया गया है। यही कारण है कि यह कर्मचारी चाह कर भी शिकायतकर्ता का फोन नहीं उठाते। यदि उपभोक्ता 5-6 बार काल करता है तभी जाकर फोन उठाया जाता है वो भी किसी एक नंबर से।
------------------------------
कल दोपहर से शिकायत करने का प्रयास किया लेकिन दोपहर से रात हो गई किसी ने फोन नहीं उठाया। समस्या का समाधान न होने के विरोध में लोगों ने रात को तंग होकर जाम लगाया तब जाकर बिजली निगम वालों की नींद खुली वह भी जब जाम लगाए एक घंटा हो गया था।
सागर।
------------
दिन में तापमान से बढ़ती गर्मी और रात में बिजली के कट। दोनों ने हमारे पसीने निकाले हुए हैं। कोई जेई फोन नहीं उठाता कोई लाइनमैन फोन नहीं उठाता। जनता कहां जाए किसे शिकायत करें।
सुमित राणा।
------------------
कोई भी अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाता। दिन में तो लाइट जाती ही है रात के भी यही हाल हैं। अब तक रात भी जागकर काटनी पड़ती हैं क्योंकि इनवर्टर से कूलर और एसी नहीं चलाए जा सकते। इतनी गर्मी में ऐसा सोना मुश्किल है।
विमल सोढ़ी
------------------
दिनभर लाइट के कटों की कोई गिनती नहीं है। ऊपर से तपती धूप के थपेड़े। थक हारकर घर पहुुंचते हैं। तो बत्ती गुल या इतनी लॉ आती है कि कूलर तो दूर पंखे भी नहीं चल पाते।

मोनू बत्रा।
------------------
बब्याल सब डिवीजन में क्या दिक्कत है इसकी जांच करवाई जाएगी। जनता को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आने देंगे। जिस शिकायत केंद्र पर दो ही कर्मी हैं वहां पर आज से ही अन्य कर्मचारियों को तैनात कर दिया जाएगा।
सुखबीर सिंह, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed