फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People picked up the debris of missile in Sirsa and handed over to police

Sirsa: मिसाइल के मलबे का युवाओं ने उड़ाया मजाक, बोले- इसे बेच देते हैं, उठाकर किया पुलिस के हवाले

Sat, 10 May 2025 06:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 06:56 PM IST
सार

सिरसा जिले के गांव खाजा खेड़ा के खेतों में गिरे मिसाइल के मलबे को लेकर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया। मिसाइल के मलबे को युवाओं ने खुद उठाया और सेना को सौंप दिया।

विज्ञापन
People picked up the debris of missile in Sirsa and handed over to police
सिरसा में लोगों ने पुलिस को सौंपा मिसाइल का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

(मनोज कौशिक) सिरसा में शुक्रवार की रात तेज धमाके बाद सिरसा जिले के गांव खाजा खेड़ा के खेतों में गिरे मिसाइल के मलबे को लेकर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया। मिसाइल के मलबे को युवाओं ने खुद उठाया और सेना को सौंप दिया। इस दौरान किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। मिसाइल का मलबा काफी भारी था जिसे कई युवाओं ने मिलकर उठाया। खेत से बाहर की तरफ लाने के दौरान युवाओं ने बागड़ी, पंजाबी और हरियाणवी बोली में खूब खिल्ली उड़ाई। मलबे को उठाए हुए इन युवाओं ने खूब ठहाके लगाए। इन युवाओं को देखकर साफ पता लग रहा है कि हमारे देश के नौजवानों के हौसले कितने बुलंद हैं। युवाओं ने कहा तनाव जरूर है लेकिन हम दुश्मन से डरते नहीं है। अगर जरुरत पड़ेगी तो हम भी लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन


कोई बोला- इसे बेच-बाच देते हैं तो कोई बोला पाकिस्तान से लाए हैं
मिसाइल को उठाकर ले जा रहे युवाओं में से एक युवक ने कहा कि चलो इसे बेच-बाच देते हैं। इस पर सभी हंस पड़े। तभी किसी ने बोला कि इसे पाकिस्तान से लाएं हैं। एक युवक ने कहा कि यह दोबारा चलाई जाएगी। तो एक युवक ने कहा चलो इसे जहां से आई है वहीं छोड़ आते हैं। दो मिनट के इस वीडियो में युवाओं ने इस वाकये को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी जो काफी हास्यास्पद हैं। 
विज्ञापन


पंजाब और राजस्थान बार्डर से सटा है सिरसा, चर्चा में है रहता 
बता दें कि सिरसा में एयरबेस तो है ही साथ ही इसकी सीमाएं राजस्थान और पंजाब बार्डर से सटी हुई हैं। यही वजह है कि यहां बागड़ी, पंजाबी और हरियाणवी बोली का मिश्रित कल्चर है। सिरसा हमेशा चर्चा में बना रहता है। पाकिस्तान या किसी भी देश के साथ तनाव बढ़ने पर सिरसा में अलर्ट जारी किया जाता है। अब जिस बात का कयास लगाया जा रहा था वही हुआ और सिरसा एयरबेस के पास हमला किया गया। लेकिन इसे वायु सेना ने मुस्तैदी के साथ विफल कर दिया। 

दो जगह पर गिरा मिसाइल का मलबा
गौरतलब है कि मिसाइल का मलबा दो जगहों पर गिरा है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि यह पता है कि दोबारा भी इस तरह की घटना घट सकती है। लोगों के चेहरों पर एक बार जरूर तनाव देखने को मिला लेकिन सुबह होने के साथ धूप जैसे-जैसे बढ़ी चिंता के बादल छंटते नजर आए। भीड़ में महिलाएं भी काफी नजर आईं। मिसाइल को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed