फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People of Sahlepur village are worried about not getting enough electricity

पर्याप्त बिजली न मिलने से साहलेपुर गांव के लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
People of Sahlepur village are worried about not getting enough electricity
मुलाना। साहलेपुर गांव के डेरे में रह रहे 10 परिवारों को भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उक्त परिवारों को खेतों वाले शेड्यूल के हिसाब से केवल छह घंटे बिजली मिल रही है। यह समस्या पिछले करीब एक महीने से जारी है। समस्या निवारण के लिए उक्त लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

डेरावासी बलदेव सिंह, गुरमुख सिंह, राजिन्द्र सिंह,जगविन्द्र सिंह, विरेंद्र सिंह, गुरप्रीत, सुभाष, भूजसिंह, सुच्चा सिंह, ज्ञान कौर, सुखविंदर कौर, कैलाश कौर, बलविन्द्र कौर, सतनाम कौर, सिमरन, लखविंदर कौर व अन्य ने बताया कि वे सभी यहां पर आजादी के समय से रह रहे हैं। विभाग द्वारा उन्हें दो साल से एक फेस से गांव के शेड्यूल के हिसाब से करीब 20 घंटे बिजली मिल रही थी। लेकिन पिछले करीब एक महीने से अचानक उनकी एक फेस वाली बिजली बंद कर दी गई है। अब उन्हें केवल छह घंटे बिजली मिल रही है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिक परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को होती है। बिजली न होने के चलते सारी रात बच्चे सो नहीं पाते । जिसके चलते उन्हें सुबह स्कूल जाने में परेशानी होती है। वहीं रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो गए है।
विज्ञापन

कोट
ओवरलोड होने के कारण उन परिवारों का फिडर बदला जा रहा है। जिसमें कुछ परेशानियां थी, जोकि अब हल हो चुकी है। जल्द ही उनको पहले की तरह ही बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीके अहुजा, एसडीओ सरस्वती नगर बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed