{"_id":"63349f55a2db6c097865a3f2","slug":"people-got-sick-in-sohata-by-drinking-contaminated-water-ambala-news-knl1227317106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने से सोहाता में बीमार हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने से सोहाता में बीमार हुए लोग
विज्ञापन
बराड़ा। सोहाता गांव में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए। उल्टी व दस्त की शिकायत होने के बाद दो लोग शाहाबाद के निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव वासियों को क्लोरीन की गोलियां खिलाई गई हैं। जिनका स्वास्थ्य सामान्य है, उनका घर में ही उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोहाता में दूषित पानी पीने से उल्टी व दस्त का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आया। जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जगह-जगह लीकेज की जांच शुरू करवा दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ दवाइयां दे रही हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. बीरबल ने बताया कि गांव में दूषित पानी के चलते ऐसी दिक्कत आई है। गांव के एक हिस्से में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई पाइपलाइन में लीकेज है। इस कारण दूषित पानी सप्लाई होने से लोगों में उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज का पता लगाकर लीकेज बंद कर दी है।
15 लोगों को दवाई देकर घर भेजा
डॉ. बीरबल के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया है। इसमें अभी तक 15 लोगों को शिविर से दवाई देकर घर भेज दिया गया है। घर-घर में आशा वर्कर्स के सहयोग से क्लोरीन की गोलियां दी जा रही हैं। सोहाता के राम सिंह और एक महिला भगवती को शाहाबाद के निजी अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हमारी जांच में पानी की कोई लीकेज सामने नहीं आई है। गांव में कई लोगों ने पानी के अवैध कनेक्शन ले रखे थे, जिन्हें काट दिया गया है।
-अमनदीप सिंह, जेई, पब्लिक हेल्थ बोर्ड, बराड़ा।