फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   people enjoy swimming soon in war heros memorial stadium

जल्द तैरने का आनंद ले सकेंगे लोग

Sun, 31 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 31 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
 तीन साल बाद एक बार फिर से कैंट वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम का स्वीमिंग पूल पानी से भर सकता है। विभाग का दावा है कि आने वाले सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यदि ऐसा होता है, तो इस सीजन में जहां विभाग को अच्छी खासी आमदनी होगी, वहीं तैराकी खिलाड़ियों के लिए यहां पर प्रेक्टिस करने का मौका मिलेगा, क्योंकि इस बार विभाग के पास अपना कोच भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


ऐसे आई पूल को बंद करने की नौबत
स्टेडियम का स्वीमिंग पूल 2007 से ही ठेके पर दिया जाता रहा है। लेकिन बीच में तत्कालीन खेल निदेशक ने निर्देश दिए कि प्रदेश भर के खेल स्टेडियमों में स्थित स्वीमिंग पूल खेल विभाग अपने बूते चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से आगे खेल विभाग के लिए दिक्कत आनी शुरु हुई, लेकिन पिछले तीन सालों से कैंट स्टेडियम स्थित यह पूल पूरी तरह से बंद पड़ा है।

इन तीन सालों में ठेकेदार के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद तो इसके चलने के आसार ही बंद हो गए। बाद में इसकी रिपेयर का काम शुरू किया गया, लेकिन वह भी अधर में लटक गया। इसके बाद से ही यह पूल बंद पड़ा है।


अब जगी है उम्मीद
करीब तीन साल के बाद इस स्टेडियम के शुरु होने की उम्मीद जागी है। विभाग की मानें, तो इसके लिए लगभग सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में इसे आने वाले सप्ताह में शुरु किया जा सकता है।

खास बात यह है कि इस बार विभाग के पास तैराकी कोच भी है। पूल शुरु होने के बाद तैराकी के खिलाडिय़ों को भी राहत मिलेगी।

स्वीमिंग पूल को चलाने की सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा।’
-त्रिलोचन सिंह, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed