{"_id":"628e8254340c055ad8579d85","slug":"people-dissatisfied-with-police-action-created-ruckus-in-front-of-sp-office-ambala-news-knl109398561","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने एसपी कार्यालय के समक्ष काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने एसपी कार्यालय के समक्ष काटा बवाल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विवाहित महिला की मौत के मामले में बुधवार को पीड़ित परिवार के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ससुरालियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर बवाल काटा। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, परंतु परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की बात करते रहे।
जानकारी के अनुसार, गांव मरदो साहिब के रहने वाले सोहन लाल ने बेटी दलजिंद्र कौर का विवाह 15 जनवरी 2021 को मोहित निवासी गांव भड़ोग के साथ किया था। सोहन लाल ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ही बेटी का पति मोहित, सास व ननद छोटी छोटी बातों को लेकर उसे तंग करने लगे। इसके साथ साथ दहेज आदि के लिए भी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायतें की गई, लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हुए। मृतका के पिता सोहन लाल ने बताया कि उसकी बेटी दलजिन्द्र कौर ने चार नवंबर 2021 को एक लड़की को जन्म दिया था।
इसके बाद उनकी ओर से ससुरालियों को दहेज के नाम पर बहुत सामान आदि दिया गया। ससुराल वाले फिर भी नहीं माने और बेटी दलजिन्द्र कौर के साथ दहेज के लिए मारपीट करनी शुरू कर दी। सोहन लाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि 11 अप्रैल को ससुरालियों ने उसकी बेटी दलजिंद्र कौर को जहरीला पदार्थ खाने के लिए मजबूर कर दिया। इस कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। बेटी की मौत के बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर हुआ था केस दर्ज
इस मामले में एसपी से मुलाकात करने के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 304-बी व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी पटवी के एएसआई धूम सिंह को इस मामले की जांच सौंपी थी और उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए थे। एएसआई धूम सिंह कार्रवाई करने की बजाए समझौता करने का दबाव बना रहा था। बुधवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने भारी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। मामले से जुड़े हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का भी विश्वास भी दिलाया है।