फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People are wandering due to cut in BPL ration, annual income in PPP is becoming a hindrance

Ambala News: बीपीएल राशन कटने से भटक रहे लोग, पीपीपी में वार्षिक आय बन रही बाधा

Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
People are wandering due to cut in BPL ration, annual income in PPP is becoming a hindrance
समाधान ​शिविर में समस्या लेकर आए लोग। संवाद
अंबाला सिटी। समाधान शिविर में पहले की तरह इस बार भी बीपीएल राशनकार्ड कटने और परिवार पहचान पत्र में गलत संपत्ति चढ़ने से वार्षिक आय बढ़ने की शिकायत पहुंची। सबसे ज्यादा ऐसे ही शिकायत समाधान शिविर में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय बढ़ते ही लोग शिविर में पहुंच रहे हैं, लेकिन उनको कोई स्थाई समाधान नहीं मिल पा रहा। जिस वजह से लोग सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में सीटीएम अभिषेक गर्ग ने समस्याएं सुनी। वहीं, पिछले दो माह की बात करें तो बुढ़ापा पेंशन रुकने और बीपीएल राशनकार्ड कटने के मामले बढ़े हैं। संवाद
विज्ञापन

-------
कोट्स
रतनहेड़ी गांव के सलिंद्र ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में 400 स्कवेयर फुट जमीन को जोड़ दिया गया है। इस वजह से परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 3 लाख तक बढ़ गई। आय बढ़ने के कारण उनका बीपीएल राशनकार्ड कट गया। उन्होंने शिविर में समस्या रखी थी, मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्लाट की निशानदेही करवाने के लिए रखी समस्या
जगाधरी गेट की रहने वाली वंदना ने बताया कि उनका हनुमान मंदिर पंचमुखी जंडली में प्लाट है। उन्होंने प्लाट की निशानदेही करवाने के लिए अपनी शिकायत दी थी, लेकिन प्लाट की निशानदेही नहीं जा रही। वह भी कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट चुकी है और तहसील में इसको लेकर गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।

-----
बीपीएल राशन कार्ड कटा, नहीं बना
शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि उनका बीपीएल राशनकार्ड कट गया है। अभी तक दोबारा राशनकार्ड नहीं बना है। इस समस्या को लेकर वह शिविर में पहुंचे थे।
---------
इन लोगों ने भी रखी अपनी समस्याएं
केसरी गांव से अजय कुमार ने पेंशन संबंधी समस्या रखी। शहर सरस्वती नगर निवासी मुकेश कुमार ने सीवरेज बंद होने, लौंटा गांव से जसमेर सिंह ने राशन कार्ड कटने की समस्या रखी। नगराधीश ने सभी की समस्याएं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में समस्या लेकर आए लोग। संवाद

समाधान शिविर में समस्या लेकर आए लोग। संवाद

समाधान शिविर में समस्या लेकर आए लोग। संवाद

समाधान शिविर में समस्या लेकर आए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed