फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People are troubled by the supply of dirty water

Ambala News: गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the supply of dirty water
छावनी के लाल कुर्ती बाजार में आ रहे गंदे पानी को दिखाते लोग। सवयं
अंबाला। छावनी के लालकुर्ती बाजार में नालों की सफाई के चलते टूटी पाइप लाइन के कारण कॉलोनी में करीब एक सप्ताह से गंदा पानी आ रहा है। इसके कारण लालकुर्ती बाजार में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

इलाके में पिछले कुछ दिनों से पानी के हालात बिगड़े हुए हैं और लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि क्षेत्र में चार पानी के कनेक्शन लीक कर रहे थे। जिसमें से तीन कनेक्शन ठीक कर दिए है। जबकि चौथा पानी के कनेक्शन को मकान मालिक ठीक नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन


वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लाल कुर्ती बाजार में सीवरेज और नाली भरी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग को लाल कुर्ती में कहां- कहां पानी के कनेक्शन हैं। वह पानी के कनेक्शन नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 33
गंदा व बदबूदार पानी आ रहा
वहीं राहुल ने बताया कि कुछ दिन से घर में गंदा ओर बदबूदार पानी आ रहा है। इस कारण पेयजल का संकट गहरा गया है। उधर, पूर्व पार्षद नवीन यादव ने बताया कि दो साल पहले भी कालोनी में गंदा पानी आया था। तब जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लालकुर्ती के मुख्य बाजार और गलियों में पानी की मुख्य लाइन डाली थी।
अब फिर से वहीं समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा पानी की समस्या को लेकर जेई लालकुर्ती बाजार में आए और काॅलोनी से नाली व सीवरेज के गंदे पानी के सैंपल ले गए। इस सैंपल की विभाग लेबोरेटरी से जांच करवाया।

वर्जन
नगर परिषद की ओर से लालकुर्ती क्षेत्र से तीन पानी कनेक्शन ठीक किए गए है। एक कनेक्शन रह गया है जिसे मकान मालिक ठीक नहीं करवा रहा है। जिसे कल दोबारा ठीक करवाया जाएगा। नहीं तो कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा
जगदीप सिंह विर्क, जेई , जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी

छावनी के लाल कुर्ती बाजार में आ रहे गंदे पानी को दिखाते लोग। सवयं

छावनी के लाल कुर्ती बाजार में आ रहे गंदे पानी को दिखाते लोग। सवयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed