फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pensioners raised several demands including restoration of LTC

Ambala News: पेंशनरों ने एलटीसी बहाली समेत कई मांगें उठाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Pensioners raised several demands including restoration of LTC
अंबाला सिटी के विश्वकर्मा मंदिर में बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत कर्मचारी। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर में फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। फेडरेशन ने शत-प्रतिशत पेंशनरों के लिए एलटीसी सुविधा बहाल करने और पंजाब की तर्ज पर हर दो साल में मूल वेतन पर इसका लाभ देने की मांग की। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए यात्रा सहायक और कार खर्च सरकार वहन करे। 2012 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही हैं और कुछ अस्पतालों द्वारा इन्हें स्वीकार न करने का मुद्दा भी उठा। केंद्र के निर्देशानुसार अंतिम वेतन के 50 फीसदी पर पेंशन निर्धारण की मांग की गई। 65-75 वर्ष की आयु में 5 से 15 फीसदी तक पेंशन वृद्धि की भी मांग रखी गई। कम्यूटेशन की कटौती 15 के बजाय 12 वर्ष में समाप्त करने की मांग भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed