फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pension of elderly people stuck due to server shutdown, expressed anger after waiting for hours

सर्वर बंद होने से अटकी बुजुर्गों की पेंशन, घंटों इंतजार के बाद जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pension of elderly people stuck due to server shutdown, expressed anger after waiting for hours
अंबाला। निकलसन रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सर्वर बंद होने के कारण बुजुर्गों की पेंशन अटक गई। दूर-दूर से बुजुर्ग बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सर्वर ठप हो गया। करीब दो से तीन घंटे इंतजार के बाद भी कोई समाधान नहीं होता देख बुजुर्गों ने रोष जताया। उनका कहना था कि सुबह से ही वह किराया खर्च कर बैंक पहुंच गए थे। यहां आकर बैंक कर्मियों ने कहा कि निकलसन रोड पर काम चल रहा है। इस कारण तारें कटने से बैंक का सर्वर भी ठप हो गया है। बुजुर्गों का कहना था कि इस बारे में कोई संदेश भेजा जाना चाहिए था। वहीं, बैंक अधिकारी शोभित ने बताया कि सर्वर दुरुस्त होते ही पेंशन दे दी जाएगी।
विज्ञापन

दो घंटे से हो रहे परेशान
ओमप्रकाश ने बताया वह टिंबर मार्केट में रहते हैं। वह 11:30 पर बैंक में पेंशन लेने आए थे। अभी दो घंटे बीत गए हैं। पेंशन नहीं मिलने के कारण वह परेशान है।
विज्ञापन

बैंक में आने में होती है परेशानी
हरिकिशन ने बताया है कि वह 11 बजे आए थे। उन्हें चलने में दिक्कत है, लेकिन एक बजने के बाद भी उन्हें पेंशन नहीं मिली है। बार-बार बैंक में आना बेहद परेशानी भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे आश्वासन देकर टाल रहे कर्मी
शारदा ने बताया कि वह तेली मंडी में रहती हैं। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर आई थी और तीन घंटे होने वाले हैं, कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिल रहा। केवल झूठे आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा है।

किराया लगाकर जैसे-तैसे पहुंचे बैंक
शकुंतला ने बताया कि वह भी तेली मंडी में रहती हैं। किराया लगाकर बैंक पहुंचे और यहां पर सर्वर ही नहीं चल रहा। बैक कर्मचारियों को समाधान निकालना चाहिए था ताकि बुजुर्ग परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed