फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pedestrians upset due to potholes in the middle of the road at Manav Chowk

मानव चौक पर सड़क के बीच बने गड्ढों से राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians upset due to potholes in the middle of the road at Manav Chowk
अंबाला सिटी के मानव चौक पर टूटी सड़क व गुजरते वाहन। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिला प्रशासन की ओर से सिटी के मुख्य चौक चौराहों को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। मानव चौक को भी प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर सुंदर लाइटों आदि से सजाने का हर संभव प्रयास किया। हैरानी की बात तो यह है कि चौक से मात्र एक फीट की दूरी पर मेन सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। गड्ढे के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस चौक का उद्घाटन करने के लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे थे। उद्घाटन से पूर्व अंबाला जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने चौक का निरीक्षण भी किया था, लेकिन इस गड्ढे की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। राहगीर टींकू छाबड़ा, सुरेश कुमार, परमजीत सिंह, गुरपाल सिंह, प्रवीन अरोड़ा, रमेश शर्मा, राजेश कुमार, प्रवीन गुप्ता, मामचंद, रोहित सैनी आदि ने बताया कि गड्ढे के कारण प्रतिदिन परेशानी होती है। कई बार इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं पहुंचता। इस कारण दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिर जाते हैं। इस कारण राहगीरों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द इस गड्ढे को भरवाया जाए।
विज्ञापन

सिटी के जगाधरी गेट से प्रतिदिन निजी काम के सिलसिले से मानव चौक से गुजरता हूं। चौक के बीच बने इस गड्ढे के कारण बड़ी परेशानी होती है। कई बार इस गड्ढे के कारण गिरते-गिरते बचे हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस गड्ढे का कोई समाधान करे, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टींकू छाबड़ा, निवासी जगाधरी गेट, अंबाला सिटी।
सिटी के सेठी मार्केट में प्राईवेट नौकरी करता हूं। प्रतिदिन इस चौक से होकर काम के लिए जाता हूं। सड़क के बीच में बहुत बड़ा गड्ढा है। इस कारण यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। गड्ढे के कारण लोगों के वाहनों की गति बहुत ज्यादा धीरे हो जाती है। इस कारण यहां से निकलने में समय भी बर्बाद हो रहा है।
-सुरेश कुमार, निवासी मंजी साहिब गुरुद्वारा क्षेत्र, अंबाला सिटी।
एक निजी दुकान पर कार्य कर रहा हूं। रोजाना सिटी के मानव चौक से कई बार आवाजाही होती है। रोड के बीच पड़े इस गड्ढे के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां से ट्रैफिक का निकलना होता है, मगर यह गड्ढा सभी वाहन चालकों के लिए मुुसीबत बना हुआ है।
-परमजीत सिंह, निवासी, अंबाला सिटी।
कुछ दिन पहले अपनी ई रिक्शा लेकर मानव चौक की ओर सवारियां छोड़ने के लिए आया था। मानव चौक के बीच एक गड्ढे में अचानक ई रिक्शा का पहिया जा गिरा। इस कारण मुश्किल से बचाव हुआ। सवारियां गिरने से बाल-बाल बचीं। गड्ढे में पहिया गिरने के कारण रिक्शा का काफी नुकसान हुआ है।
-गुरपाल सिंह, निवासी बलदेव नगर, अंबाला सिटी।
रोजाना अंबाला सिटी के बाजारों से संबंधित कार्यों के लिए मानव चौक से होकर जाना पड़ता है। यहां ज्यादातर जाम की स्थिति रहती मानव चौक से मात्र एक फीट की दूरी पर सड़क के बीचोंबीच एक बहुत बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इस कारण वाहन चालक उस गड्ढे को छोड़कर शेष बची हुई सड़क से निकलते हैं।

-प्रवीन अरोड़ा, निवासी दुर्गा नगर, अंबाला सिटी।
सड़क का मामला हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है, लेकिन लोगों को समस्या न हो, इसकी जिम्मेदारी भी प्रशासनिक अधिकारियों की है। जल्द ही संबंधित विभाग या नगरनिगम की ओर से गड्ढा भरवा दिया जाएगा। लोगों की परेशानियों को देखना निगम प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।
-अमन ढांडा, डीएमसी नगरनिगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed