फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paying tribute to Maharaj Arut on his birth anniversary

Ambala News: महाराज अरूट को जन्मोत्सव पर किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Paying tribute to Maharaj Arut on his birth anniversary
अंबाला सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व मेयर व गणमान्य। प्रवक्ता
- पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा ने हवन कर प्रतिमा का किया पूजन व माल्यार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा ने भगवान श्रीराम के वंशज महाराज अरूट का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद महाराज अरूट की देश की सबसे बड़ी प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन और माल्यार्पण किया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राहगीरों के लिए दूध और ठंडे शरबत की छबील लगाई गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के प्रधान संदीप सचदेवा और महासचिव अरुण मेहंदीरत्ता ने बताया कि महाराज अरूट क्रोध, अहंकार और ईर्ष्या जैसे अवगुणों से मुक्त थे।
महाराज अरूट भगवान श्रीराम के पुत्र लव के वंशज राजा कालराय की आठवीं पीढ़ी से संबंधित थे। उनका न्यायप्रिय चरित्र उन्हें अरूट नाम से पहचान दिलाता है। इतिहासकारों के अनुसार, अरोड़कोट उनकी राजधानी थी। उनका साम्राज्य कश्मीर से मकरान और कंधार से सूरत तक विस्तृत था। सिकंदर के समय के लेखक प्लिनी ने भी इस समाज को अरोटरी क्षत्रिय बताया है।
विज्ञापन

समाज को एकता का देते हैं संदेश : शैलजा
शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि महाराज अरूट का जीवन सत्य, न्याय और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनके विचार समाज को एकता का संदेश देते हैं। इस मौके पर राज कुमार मेहंदीरत्ता, कमल थापर, अश्विनी ढींगरा, विकेश चोपड़ा, अतुल अहूजा, मोहित आहलूवालिया और अमनदीप लाडी ने सेवाएं दीं। अन्य पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भी इसमें योगदान दिया। सभी सदस्यों ने महाराज अरूट के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव मजबूत करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed