फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   pawar called on anil viz

मंत्री पंवार को विज ने चौक पर पिलाई चाय

Tue, 15 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 15 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश के ट्रांसपोर्ट एवं हाउसिंग मिनिस्टर कृष्ण लाल पंवार सोमवार को अंबाला में मंत्री अनिल विज का हालचाल पूछने पहुंचे। अनिल विज ने विगत दिनों आई सर्जरी हुई है और डॉक्टरों ने अभी उन्हें आराम की सलाह दी है। दरअसल, मंत्री अनिल विज अपनी पुरानी आदत के कारण अकसर कैंट के सदर बाजार में सुबह चाय पीने के लिए आते हैं। वे सुबह-सुबह चौक पर पहुंचते हैं और वहां समर्थकों के साथ हल्के पल साझे करते हैं। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी विज का हालचाल जानने के लिए विज से जब संपर्क किया तो विज ने उन्हें अपने साथ चाय की पेशकश की।

इसी तय कार्यक्रम में सोमवार सुबह परिवहन मंत्री अपनी गारद के साथ अंबाला कैंट पहुंचे और सीधे सदर बाजार चौक पर उनका काफिला रुका। परिवहन मंत्री पवार कार से उतरे और वहां पहले से बैठे अनिल विज उनका इंतजार कर रहे थे। विज ने उठकर पंवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें वहीं चौक पर बिठाकर अपने साथ चाय पिलाई और बिस्कुट, नमकीन खिलाए। विज के समर्थकों ने भी परिवहन मंत्री का स्वागत किया। मंत्री पंवार ने थोड़ी देर विज के मजमे में बैठकर उनका हालचाल पूछा और उनसे आग्रह किया कि वे डॉक्टरों द्वारा दी गई एडवाइज के मुताबिक पूरी एहतियात बरतें और आराम करें। विज का हालचाल जानने के बाद परिवहन मंत्री रवाना हो गए। हालांकि दोनों मंत्रियों में इस दौरान कोई सियासी बात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed