फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patwaris protested against the government in front of Ambala district headquarters

अंबाला जिला मुख्यालय के समक्ष पटवारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Patwaris protested against the government in front of Ambala district headquarters
जिला मुख्यालय के समक्ष जिले भर से पहुंचे पटवारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए एक दिन का धरना प्रदर्शन किया। साथ ही रजिस्ट्रियों में हुई अनियमितता के संबंध में नोटिस भेजने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि रजिस्ट्रियों में उनकी कोई भूमिका नहीं होती। फिर भी उनको दोषी मानकर जवाब तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंबाला जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे पटवारी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्री करवाने में पटवारी किसी प्रकार की कोई भूमिका नहीं निभाता। इसके बावजूद भी सरकार की ओर से पटवारियों को आरोपी बनाकर नोटिस जारी किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में रेवेन्यू पटवार व कानूनगो एसोसिएशन, हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर अंबाला इकाई की बैठक भी हुई। इसमें रजिस्ट्रियों में हुई धांधली के संदर्भ में हरियाणा सरकार की ओर से पटवारियों को धारा 7-ए के अंतर्गत दोषी मानने के फैसले के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। मौके पर जिला अंबाला के प्रधान रामधारी, उपप्रधान नरेंद्र सिंह, महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री का पूरा कार्य सब रजिस्ट्रार संयुक्त कार्यालय का होता है। पटवारियों पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। उन्होंने पटवारियों पर लगे आरोप वापस लेने और नोटिस निरस्त करने की मांग की। साथ ही सुनवाई नहीं होने पर आगामी रणनीति तय कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। विदित हो कि उक्त मामले को लेकर पूरे प्रदेश में पटवारी एसोसिएशन की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर वीरवार को रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed