फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers please note: Punjab railway lines closed for three hours today

यात्री कृप्या ध्यान दें : पंजाब के रेल मार्ग आज तीन घंटे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Passengers please note: Punjab railway lines closed for three hours today
अंबाला। तीन घंटे के लिए जो ट्रेन जहां होगी, उसे वहां ही रोक दिया जाएगा। बुधवार को होने वाले किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने यह रुपरेखा तैयार की है। रेलवे की कोशिश रहेगी कि ट्रेनों को किसी स्टेशन पर रोका जाए, जिससे कि ट्रेन में बैठे यात्रियों को खाने-पीने की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

किसान आज अंबाला-चंडीगढ़, अंबाला-लुधियाना और अंबाला-बठिंडा रेल मार्ग बाधित करेंगे। इस कारण तीन घंटे तक न तो ट्रेन इन रास्तों से अंबाला की तरफ आ पाएगी और न ही जा पाएगी। दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ किसान आंदोलन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। रेलवे ने आंदोलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर वो रेल पटरी पर किसानों को बैठा देखें तो ट्रेन को निर्धारित दूरी पर ही रोक दिया जाए। इसकी सूचना तुरंत ही कंट्रोल रूम के साथ भी साझा की जाए।
विज्ञापन

किसानों ने की रेल रोको आंदोलन की समीक्षा

शंभू बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल की अध्यक्षता में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 दिसंबर को रेल रोको कार्यक्रम के लिए 23 जिलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी जिलों में पूरी तैयारी कर ली गई है। बैठक में सभी ग्राम पंचायतों, खेल क्लबों, युवा संगठनों और अन्य सामाजिक-धार्मिक संगठनों से कल के रेल रोको कार्य कार्यक्रम की सफलता के लिए हर तरह से योगदान करने की अपील की गई। इस मौके पर एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भिटेवड़, एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबा बूटा सिंह, एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हाेंगे रेल रोको प्रदर्शन
गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक संख्या 25 पिंड साहब फकरसर, खरड़ रेलवे स्टेशन, मोहाली रेलवे स्टेशन, अंबाला-चंडीगढ़ रेल सेक्शन पर धूलकोट और लालडू के पास सरसीनी रेल फाटक, कुराली रेलवे स्टेशन, रुपनगर-मीयापुर के पास नंगल चौक किमी नंबर 47/7-8, अंबाला-राजपुरा रेल सेक्शन के शंभू रेलवे स्टेशन, अंबाला सिटी और शंभू रेलवे स्टेशन के मध्य महमूदपुर किमी नंबर 274/13-15 पर, समराला रेलवे स्टेशन, बस्सी पठाना रेलवे स्टेशन, अंबाला-लुधियाना रेलवे स्टेशन के मध्य माधोपुर अंडरपास किमी नंबर 312/27-29, अबोहर रेलवे स्टेशन, सुनाम रेलवे स्टेशन, धुरी रेलवे स्टेशन, संगरूर रेलवे स्टेशन, अहमदगढ़ रेलवे स्टेशन, पटियाला रेलवे स्टेशन, डबलान रेलवे स्टेशन, बरनाला रेलवे स्टेशन, रामपुर फूल रेलवे स्टेशन पर किसान रेल रोककर प्रदर्शन करेंगे।

वर्जन
किसान आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आंदोलन के दौरान संचालित ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों पर रोकने की योजना है ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। निगरानी के लिए टीमों की तैनाती कर दी गई है।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed