फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers can enjoy delicious food at the Cantt Railway Station premises.

Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Passengers can enjoy delicious food at the Cantt Railway Station premises.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने रेल कोच स्थापित करने के लिए पहुंची लाइन व स्लैब।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में बाहरी लोगों सहित यात्रियों को स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। रेलवे के निर्देश पर यह कार्य निजी एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इस कार्य के तहत रेलवे परिसर में मुख्य गेट के बिल्कुल सामने रेल कोच स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह रेल कोच सैन्य कोच और तिरंगे के नजदीक रखा जाएगा, इससे जुड़ा सामान मौके पर पहुंच गया है, इसमें कोच को रखने के लिए रेल लाइन और सीमेंट के स्लीपर कार्यस्थल पर पहुंच गए हैं और इसके नजदीक क्षेत्र को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। पांच साल का ठेका : रेलवे की ओर से जारी की गई निविदा के तहत रेल कोच रेस्त्रां का ठेका पंजाब के रूपनगर की एक एजेंसी को जारी किया गया है। ठेके से रेलवे को 1 करोड़ 26 लाख 85 हजार 601 रुपये राजस्व के तौर पर मिलेंगे। यह ठेका पांच साल के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed