फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parshuram's birthday will be celebrated on 20th in Shahpur

Ambala News: शाहपुर में 20 को मनेगा परशुराम जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Parshuram's birthday will be celebrated on 20th in Shahpur
छावनी कुलदीप नगर आशा राम पब्लिक स्कूल में ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन जिला अंबाला की सभा बुलाई गई - फोटो : kathua
अंबाला। कुलदीप नगर आशा राम पब्लिक स्कूल में ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन जिला अंबाला की सभा बुलाई। इसका नेतृत्व जय भगवान शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सभा का प्रारंभ गायत्री मंत्र और भगवान परशुराम के मंत्र के साथ हुआ। सभा में मौजूद सभी ने श्री भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास और भगवान परशुराम जन्मोत्सव मानने बारे चर्चा की। यह कार्यक्रम 20 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे शाहपुर अंबाला में होगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्यातिथि होंगे और भवन का शिलान्यास कार्तिकेय शर्मा की ओर से किया जाएगा।

ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन जिला अंबाला के चेयरमैन जय भगवान शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिला अंबाला के हर खंड में निमंत्रण पत्र दिए हैं और अंबाला की सभी ब्राह्मण सभा, समिति, सेवादल के सम्मानित प्रधान और पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी के साथ आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

महासचिव सुरेंद्र वत्स ने 20 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। सभा के नियुक्ति पत्र इन पदाधिकारियों को दिए गए। जिनमें संरक्षक जगदीश लाल बख्शी, देवराज शर्मा, रोशन लाल शर्मा, प्रोफेसर रविंद्र मोहन पराशर, मदन लाल शर्मा बब्याल, उपचेयरमैन डाॅ. अश्वनी शर्मा, सचिव अरविंद शर्मा बलदेव नगर, राम निवास शर्मा, डाॅ. हमेश शर्मा उप चेयरमैन, सुशील कुमार शर्मा, अशोक कुमार पराशर, डाॅ. सुरेंद्र शर्मा नगला और जसविंद्र शर्मा खानपुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed