{"_id":"612a938b8ebc3e0605285108","slug":"paras-abhay-and-gurdeep-secured-first-place-in-the-quiz-competition-ambala-news-knl81437752","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारस, अभय और गुरदीप ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारस, अभय और गुरदीप ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। समग्र शिक्षा अंबाला के जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा ने कार्यक्रम का निर्देशन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पारस, अभय और गुरदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस मौके पर सुधीर कालड़ा ने कहा कि नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर, कंजाला, शहजादपुर एवं काठे माजरा में खेलों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहा, नहोनी व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर में भी खो-खो, हाई जंप और एथलेटिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में पारस, अभय एवं गुरदीप ने प्रथम स्थान, शान, अर्पित एवं मनप्रीत ने द्वितीय स्थान, जितेंद्र, साहिल एवं रविकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंजाला में अजय, गौरव एवं विशाल ने प्रथम स्थान, शेरों, कशिश, रितिका ने द्वितीय एवं शहरीना, हिना एवं प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहजादपुर में मुनीश, अभिषेक, तुषार ने प्रथम स्थान, मोनू, रूपिंदर, योगेश ने द्वितीय तथा हनी, रोहन, कार्तिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काठेमाजरा में अंकित, प्रिंस, पायल ने प्रथम, दक्ष, अर्जुन, शुभनीत ने द्वितीय तथा शिवानी, अंकिता, संदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया।