फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pandals are decorated, Ganpati will be installed today with due rituals

Ambala News: सजे पंडाल, आज विधि विधान से स्थापित किए जाएंगे गणपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pandals are decorated, Ganpati will be installed today with due rituals
अंबाला। पंडालों की साज-सज्जा के साथ ही श्री गणेश महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। भक्तों ने गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए पंडाल सजा लिए हैं। विधि-विधान और मंगल कामना के साथ बुधवार को पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा की मूर्ति को पंडाल तक ले जाया जाएगा। वहीं बाजार में गणपति महोत्सव की रौनक अलग ही नजर आ रही है। बप्पा को सजाने से लेकर उन्हें भोग लगाने तक के ऑर्डर दुकानदारों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

छावनी के अलग-अलग हिस्सों में छोटे व बड़े पंडाल सजाए गए हैं ताकि भक्त बप्पा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें, वहीं राम बाजार के संचालक गोपाल कृष्ण गुप्ता ने बताया कि भक्त मनपसंद गणपति बप्पा की मूर्ति व पूजा आदि का सामान खरीदने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
दुकानों में स्थापित होगी मूर्ति
बारिश के मौसम को देखते हुए कुछ पंडाल संचालकों ने गणपति बप्पा की मूर्ति को खुले में न लगाने का फैसला किया है। इसके लिए दुकानों को सजाया जा रहा है। यहां पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी ताकि बारिश के कारण किसी प्रकार का विघ्न न पड़े। कुछ संचालकों ने बप्पा की मूर्ति को बारिश के दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो इसके लिए भी प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सुरक्षा का रहेगा पुख्ता प्रबंध
श्री गणेश महोत्सव के दौरान पंडालों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गह हैं। संचालकाें ने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी व्यवस्था की है, वहीं संबंधित थाने में भी पंडाल को लेकर जानकारी दी गई है ताकि पुलिस संबंधित क्षेत्र में गश्त करती रही। इसके अलावा सेवादारों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जो कि समय अनुसार अपनी ड्यूटी निभाएंगे ताकि पंडाल में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


बॉक्स
शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक
ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया कि चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1:55 बजे आरंभ हो जाएगी जोकि 27 अगस्त दोपहर 03:45 बजे समाप्त होगी। विनायक चतुर्थी के लिए बुधवार का दिन काफी शुभ है। मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त मध्याह्न व्यापिनी यानि सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। छह सितंबर अनंत चतुर्दशी को श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। बुधवार को शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, चित्रा नक्षत्र का संयोग मंगलकारी बना रहा है, वहीं ग्रह नक्षत्र का शुभ योग बुध शुक्र के कारण लक्ष्मी-नारायण योग, चंद्र मंगल के कारण महालक्ष्मी शक्तिशाली सकारात्मक राजयोग, हस्त और चित्रा नक्षत्र का शुभ योग इस विनायक चतुर्थी पर बन रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed