फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panchayat held for payment of sugarcane, got assurance

गन्ने की पेमेंट के लिए हुई पंचायत, मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Panchayat held for payment of sugarcane, got assurance
नारायणगढ़। सोमवार को संयुक्त किसान कमेटी व भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के बैनर तले गन्ना उत्पादक किसानों ने पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में पहुंची एसडीएम ने किसानों से बातचीत की और जल्द पेमेंट का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि चीनी मिल पर चल रहा धरना तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक किसानों की सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती। हालांकि, दो दिन पहले किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विक्रम सिंह से मिला था। उपायुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही बिजली की पेमेंट खातों में डाल जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि शुगर मिल की पेमेंट के बारे में जल्द से जल्द किसानों की बात सरकार के नुमाइंदों के साथ करवाई जाए। गन्ने की बकाया पेमेंट किस प्रकार से किसानों के खातों में डाली जाएगी, उसके बारे में बताया जाए। किसानों ने एसडीएम से कहा कि गन्ने की बकाया पेमेंट के चेक दिए जा रहे हैं, उनकी गारंटी प्रशासन लें। इमरजेंसी पेमेंट सिर्फ जरूरी कार्य वाले किसानों को की जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय के किसी उच्चाधिकारी से किसानों की बातचीत कराई जाए। इस पर एसडीएम ने कहा कि उन्होंने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड चेक किया है, जिससे पता चला है कि चेक द्वारा पेमेंट समय पर किसानों को की गई है। कभी भी चेक बाउंस नहीं हुआ है। भविष्य में भी चेक की पेमेंट समय पर ही होगी। इस दौरान संयुक्त किसान कमेटी प्रधान शिंगारा सिंह, गुरदेव सिंह, भाकियू (शहीद भगत सिंह) यूनियन के प्रधान विक्रम राणा, धनराज सिंह फौजी, विकी राणा पतरेहड़ी, प्रदीप सिंह जटवाड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed