फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Painter dies in car collision

कार की टक्कर से पेंटर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Painter dies in car collision
रेलवे पुल से पैदल शहर जा रहे पेंटर को एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जीजा व राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने पेंटर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में जीजा जसबिंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में जसविंद्र सिंह उर्फ काला ने बताया कि सुनील कुमार शहर में पेंटर का काम करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। वह पैदल रेलवे पुल क्रॉस करता हुआ शहर जा रहा था। तभी पीछे से एक कार आई और और उसने सुनील को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने से सुनील उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वह व अन्य लोग सुनील को शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed