फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   pace of development is increasing, incomplete projects becoming challenge, report card of Ambala MLA Aseem

Haryana: विकास की गति में तेजी, अधूरी परियोजनाएं चुनौती बनीं, अंबाला से विधायक असीम गोयल का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 01 Sep 2024 11:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 01 Sep 2024 11:20 AM IST
सार

मंत्री असीम गोयल अंबाला शहर के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं कर पाए। आईएमटी प्रोजेक्ट भी सिरे नहीं चढ़ा। हालांकि इनमें से कुछ पर काम शुरू है। विधायक रहते नगर निगम में भी खुला दरबार लगा समस्याएं सुनीं। निवास पर भी सप्ताह में शिकायत सुनने के लिए बैठते थे।

विज्ञापन
pace of development is increasing, incomplete projects becoming challenge, report card of Ambala MLA Aseem
मंत्री असीम गोयल । - फोटो : संवाद

विस्तार

मंत्री बनने के बाद विधायक असीम गोयल ने तीन महीने में चंडीगढ़ तक खूब दौड़ लगाई। सर्वोत्तम माता पुरस्कार व हैप्पी कार्ड योजना के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ भी शहर से किया। बीते माह 165 करोड़ से निगम में शामिल 11 गांवों में सीवर डालने का काम शुरू हुआ। कांवला, देवीनगर में नया एसटीपी लगाया। नन्योला, पुलिस लाइन, मोहड़ी-भानोखेड़ी स्कूल को माॅडल संस्कृति स्कूल बनाया। नारायणगढ़ में आधुनिक बस स्टैंड बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन


इसके बावजूद शहर में कई काम आज भी अधूरे हैं। हालांकि शहर के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं कर पाए। आईएमटी प्रोजेक्ट भी सिरे नहीं चढ़ा। हालांकि इनमें से कुछ पर काम शुरू है। विधायक रहते नगर निगम में भी खुला दरबार लगा समस्याएं सुनीं। निवास पर भी सप्ताह में शिकायत सुनने के लिए बैठते थे। नायब सरकार में मंत्री बनते ही उनकी दौड़ चंडीगढ़ के लिए बढ़ गई। इससे अधूरी परियोजनाओं का दबाव भी साथ रहेगा।

विज्ञापन

भाजपा में संभाल चुके कई अहम पद

वर्ष 2000 में भाजपा के जिला महामंत्री, 2002 में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, 2003 में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 2005 में भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष, 2006 में भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा की कार्यसमिति में शामिल किए। 2007 में भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने। साथ ही जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया। 2010 में भाजपा की हरियाणा इकाई कार्य समिति में सम्मिलित हुए। 2013 में भाजपा में हरियाणा के कोषाध्यक्ष नियुक्त किए। इन्हें मोहन भागवत की ओर से भारतीय छात्र सांसद पूना में आदर्श युवा विधायक का पुरस्कार भी मिला। 2014 से लगातार विधायक हैं।

10 वर्षों में ये मिली साैगात

  • शहर के बस स्टैंड का 18 करोड़ से पुनर्निर्माण कराया। 7 करोड़ की लागत से कृषि भवन और 7.50 करोड़ से शिक्षा सदन बनाया।
  • खैरा, सेगती, इस्माइलपुर गांव पर नरवाना ब्रांच पर पुल बनाए गए।
  • नग्गल के हसनपुर में 7.68 करोड़ से राजकीय आईटीआई बनवाई गई।

ये वादे रह गए अधूरे

  • महावीर पार्क का कार्य पिछले कई वर्षों से अधूरा है। लघु सचिवालय का काम अधर में है।
  • लखनौर साहिब में वीएलडीए कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण कार्य अधूरा है।
  • नौरंगराय तालाब कार्य कई वर्षों से अधूरा है। मार्च 2019 में पूरा होना था। जो पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़े, केवल बजट बढ़ा : विपक्ष

10 वर्ष में शहर में विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हुई हैं। जाे भी प्रोजेक्ट शुरू किए थे, वे अधूरे हैं। इनमें महावीर पार्क, नौरंगराय तालाब, सिविल अस्पताल, लघु सचिवालय, वामनद्वार और वीएलडीए कॉलेज पूरा नहीं हो पाया है जबकि इन प्रोजेक्ट का बजट बढ़कर कई गुना हो गया। बेसहारा गोवंश भी सड़कों पर हैं। -रोहित जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed