फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ox kill the youth, when will alert mca

लावारिस सांड ने ली युवक की जान, कब जागेगा एमसीए

Wed, 10 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Wed, 10 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
आवारा सांड की टक्कर से मंगलवार को एक युवक की जान चली गई। एक के बाद एक हादसे सामने आने के बावजूद एमसीए अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है, जबकि लोगों की जान आफत में है। सड़कों पर आवारा जानवर घूम रहे हैं, जबकि इन पर नकेल नहीं कसी गई है। बीते सोमवार को भी एक युवक इसी तरह आवारा जानवार का शिकार बन गया। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 09 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित कर इस बात की आशंका जताई थी कि सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवर लोगों के लिए बड़ा खतरा है। उसके बाद भी एमसीए की नींद नहीं टूटी और इसी वजह से एक और बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला स्वामीनाथ अंबाला कैंट की एक बेकरी पर काम करता था। सोमवार को वह अपने किसी निजी काम से स्कूटर से जा रहा था। जैसे ही वह गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे के नजदीक पहुंचा, तो एक आवारा सांड ने उसे टक्कर दे मारी। इस घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीरों ने किसी तरह सांड को भगाया, जबकि घायल को कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान इस युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है, जबकि परिजनों को भी सूचित किया गया है। 
विज्ञापन


कब जागेंगे एमसीए अफसर 
आवारा जानवरों की समस्या को लेकर एमसीए अफसर पूरी तरह से कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। सालों से बढ़ रही इस समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। आवारा जानवर सड़कों पर लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं, जबकि इनको सड़कों से दूर करने में एमसीए पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। कईं बार आवारा जानवरों के कारण हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक गई है, जबकि कईं घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत का जिम्मेदार कौन ?
लगातार गहरा रही आवारा जानवरों की समस्या को लेकर जवाबदेही नहीं है। एमसीए ने इसके लिए योजना बनाई है, लेकिन इसे लेकर पूरी तरह से कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार को आवारा सांड की टक्कर से युवक की मौत हो गई, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? 

यह कहते हैं लोग
कैंट के रहने वाले संतोष कुमार खींची, जगजीत सिंह, अशोक कुमार, राम सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश नैनीवाल का कहना है कि आवारा जानवर हर सड़क पर दिखाई दे जाएंगे, लेकिन इनको पकड़ने वाले निगम कर्मी कहीं दिखाई नहीं देते। पशुपालक भी गायों का दूध दोहने के बाद छोड़ देते हैं, जबकि निगम ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई नहीं करता। लोग इन आवारा जानवरों के कारण हादसों में जान गंवा रहे हैं, जबकि घायल भी हो रहे हैं। लेकिन निगम अफसरों के पास लगता है कि इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए समय नहीं है। 

वर्जन 
आवारा जानवरों की समस्या को लेकर निगम गंभीर है, जबकि अफसरों को निर्देश भी दिए गए हैं। आवारा सांड के कारण युवक की मौत दुखद है, जबकि अब सख्ती से ऐसे पशुपालकों पर भी कार्रवाई होगी, जो पालतू पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। 
- रमेश मल, मेयर नगर निगम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed