फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   our surpunch, will take, digital knowledge, in gujrat

म्हारे सरपंच गुजरात में लेंगे डिजिटल ज्ञान

Thu, 17 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 17 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
our surpunch, will take, digital knowledge, in gujrat
demo pic - फोटो : demo pic
गुजरात के दो गांवों के विकास की कहानी का अध्ययन करने के लिए अंबाला सिटी के 31 गांवों के सरपंच 20 से 25 नवंबर तक इन गांवों के टूर पर रहेंगे। देश के पहले डिजिटल गांव अकोदरा सहित गांव पुंसरी में यह सरपंच देखेंगे कि कैसे इन गांवों में डिजिटल क्रांति आई और इन गांवों का विकास हुआ। यह सारा खर्च विधायक असीम गोयल अपने स्तर पर उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह खासियत है दोनों गांवों की 
गुजरात के साबरकंडा जिला का पुंसरी गांव देश का पहला ऐसा आदर्श गांव है, जिसमें सरपंच हिमांशू पटेल ने केंद्र व राज्य सरकार की सभी विकासात्मक, जनकल्याण, रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं को लागू करवाया है। इस गांव में लोगों के लिए आधुनिक तकनीक से युक्त पेयजल, विद्युत, सौर ऊर्जा, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस गांव के सरपंच को तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। गुजरात के ही अकोदरा नामक गांव ऐसा गांव है, जहां पर डिजिटल तकनीक को अपनाया गया है। ग्राम पंचायत का पूरा कार्य पेपरलैस व कैशलैस है। सभी कार्य डिजिटल तरीके से ऑनलाइन होते हैं तथा पंचायत के सभी फंडों व खर्चों का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाता है।
विज्ञापन


यह लोग जाएंगे अध्ययन टूर पर 
इस दौरा कार्यक्रम में 31 सरपंच अथवा सरपंच प्रतिनिधियों के साथ मार्केट कमेटी अंबाला शहर व नन्यौला के चेयरमैन, ब्लॉक समिति सदस्य, भाजपा मंडल के विभिन्न प्रतिनिधि, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रताप सिंह, दो सचिव और दो जेई सहित कुल 48 सदस्य इन गांवों का अध्ययन करेंगे। जिन सरपंचों को अध्ययन दौरे पर ले जाया जा रहा है, उनमें गांव बलाना, धुराला, डडियाना, काठगढ़, भानोखेड़ी, कौलां, उगाड़ा, सुल्लर, भुन्नी, सारंगपुर, नडियाली, जलबेड़ा, सौंटी, नन्यौला, निजामपुर, बकनौर, भुडंगपुर, कंगवाल, निहारसा, मटेडी जटान, जोधपुर, धुरकड़ा, उदयपुर, भड़ी, घेल, कुर्बानपुर, बटरोहण, सैनी माजरा, इस्माईलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला सिटी के गांवों को डिजिटलाइजेशन के लिए प्रेरित करने का यह प्रयास है। इस अध्ययन दौरे के बाद सभी गांवों के सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य व अन्य प्रतिनिधि अपने गांवों में इन तकनीकों को अपनाकर सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करेंगे। 
- असीम गोयल, विधायक अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed