फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Our healthy body is the real capital: DCOur healthy body is the real capital: DC

हमारा स्वस्थ शरीर ही असली पूंजी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Our healthy body is the real capital: DCOur healthy body is the real capital: DC
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में रिहर्सल में हिस्सा लेते हु
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रिहर्सल की। इस मौके पर डीसी डॉ. शालीन सहित मौजूद रहे। डीसी ने आह्वान किया कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बढ़-चढक़र हिस्सा लें।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंबाला शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा। सर्वप्रथम पुलिस लाइन ग्राउंड से योग दिवस के लिए मैराथन की शुरुआत की गई। इसके पश्चात डीसी डॉ. शालीन ने दीप प्रज्वलित करके रिहर्सल का शुभारंभ किया। उन्होंने योग साधकों के साथ योगासन और प्राणायाम भी किया। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन ग्राउंड शहर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएंगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त छह खंड में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग व ब्रह्मकुमारी संस्था, पतंजलि, नेहरू युवा केंद्र, भारतीय योग संस्थान व अन्य विभागों के लोग हिस्सा लेंगे। उपायुक्त डॉ. शालीन ने कहा कि हमारा स्वस्थ शरीर ही हमारे जीवन की असली पूंजी है, हमें इसे बनाएं रखने के लिए नियमित रूप से योग व प्रणायाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन पद्धति ही नहीं बल्कि एक अच्छा स्वस्थ जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि सभी को प्राणायाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed