{"_id":"628e819f0cfbb520ab7cfdab","slug":"our-effort-everyone-should-get-a-plate-no-one-should-be-hungry-nor-stomach-empty-ambala-news-knl109398028","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी कोशिश : सबको मिले थाली, रहे कोई भूखा न पेट खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी कोशिश : सबको मिले थाली, रहे कोई भूखा न पेट खाली
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी आस्था फाउंडेशन का बहुत अच्छा प्रयास है जिसमें वह पांच रुपये में थाली उपलब्ध करवा जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध करवा रही है। मैं तो चाहूंगा कि अन्य लोग भी प्रेरणा लेते हुए इस प्रकार के प्रयोग करें और आगे आएं। गृहमंत्री ने यह अभिव्यक्ति बुधवार को शहर नागरिक अस्पताल के परिसर में स्थित हमारी आस्था फाउंडेशन के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
गृहमंत्री ने इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों को केक खिलाकर बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों से जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की जानकारी ली। विज ने जरूरतमंद लोगों को भोजन भी वितरित किया। फाउंडेशन के पदाधिकारी संदीप आनंद, मनीष आनंद व अन्य ने गृहमंत्री का स्वागत करते हुए यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. संजीव सिंगला, डॉ. हरित, फाउंडेशन से संदीप आनंद, मनीष आनंद, आरूष, कृष्ण, संजीव आनंद, अशोक पुरी, आयुषी, गुजंन, सुरेन्द्र तिवारी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खेलो इंडिया को लेकर सभी तैयारी पूरी
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि खेलो इंडिया को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। खेलों इंडिया को करवाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। मंकी पोक्स से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि भारत में इस तरह का कोई केस नहीं आया है, फिर भी चिकित्सकों द्वारा इसका अध्ययन किया जा रहा है।