फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operators under the Haryana Skilled Employment Corporation will join the Ambala depot

Ambala News: अंबाला डिपो में शामिल होंगे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत परिचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Operators under the Haryana Skilled Employment Corporation will join the Ambala depot
अंबाला। जिला डिपो में कर्मचारियों की कमी के चलते कई लंबे मार्ग बंद हैं। इसके कारण कई बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब रोडवेज के बंद रूट शुरू हो जाएंगे और परिचालकों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जल्द ही अंबाला डिपो को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत परिचालक मिलने जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यालय ने पत्र जारी कर अंबाला डिपो में 20 परिचालक भेजने की बात कही है। इससे पहले भी तीस के करीब परिचालक हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें दस के करीब परिचालक अंबाला सिटी वर्कशाप और सोलह के करीब परिचालक सब डिपो नारायणगढ़ में हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के चलते बंद हैं लंबे मार्ग
कर्मचारियों की कमी के चलते कई मार्ग बंद हैं। इसमें जम्मू कटरा, बरेली, मथुरा, दिल्ली अपडाउन मार्ग, दिल्ली चंडीगढ, दिल्ली पटियाला मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों पर कभी कभी बस चलती है और अधिकतर बंद रहती है। कई बार कर्मचारियों की ड्यूटी एक मार्ग से दूसरे मार्ग पर जाने वाली बस पर लगा दी जाती है। जिसके कारण कई बार लंबे रूट बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय पहले अंबाला डिपो के पास हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत के तहत 30 के करीब परिचालक आए थे। जिसमें अंबाला सिटी में दस परिचालक अपनी सेवाएं दे रहे है तो कुछ परिचालक अनुपस्थित चल रहे हैं। इसी तरह से सब डिपो नारायणगढ़ के पास मौजूदा समय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 16 परिचालक अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि दो कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed