फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only two chairman could complete his tenure

दो चेयरमैन ही पूरा कर पाए अपना कार्यकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Only two chairman could complete his tenure
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

अंबाला। नगर पालिका नारायणगढ़ के 35 साल के इतिहास में अब तक महज दो प्रधान ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए हैं, जबकि 12 को बीच में ही प्रधानी छोड़नी पड़ी। खास बात यह भी है कि अब तक नगरपालिका प्रधानी में एक व्यक्ति को दूसरी बार मौका नहीं मिला है। यह भी उल्लेखनीय है कि पहली बार प्रधानी के लिए सीधे जनता ने मतदान किया है, जिसका नतीजा बुधवार को मतगणना के बाद सामने आएगा।
राज्य सरकार की ओर से इस बार अध्यक्ष पद के लिए सीधे चुनाव कराना नारायणगढ़ पालिका के लिए वरदान साबित हो सकता है, क्योंकि सीधे जनता से चुनकर आए जनप्रतिनिधि की कुर्सी को खींचना उतना आसान नहीं होगा, जितना की पिछले 35 वर्षों में पुरानी प्रक्रिया के कारण होता रहा है। नारायणगढ़ नगर पालिका के प्रधान पद की कुर्सी पर विराजमान होने वाली 15 वीं अध्यक्ष का नाम मतगणना प्रक्रिया पूरी होते ही बुधवार को साफ हो जाएगा। बहरहाल 19 को हुए मतदान में कौन 21 साबित हुआ, यह 22 जून को दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

ज्यादातर कुर्सी पर रहा कांग्रेस का कब्जा
नगरपालिका नारायणगढ़ में अब तक प्रधान पद की कुर्सी पर जो 14 चेहरे रहे। उनमें दो को छोड़ कर ज्यादातर का नाता कांग्रेस से रहा। चार अगस्त 2016 से 17 नवंबर 2017 तक भाजपा की जगदीश कौर और 13 वें प्रधान के रूप में (कार्यवाहक) मनिका अग्रवाल 21 नवंबर 2017 से तीन जुलाई 2018 तक रहीं, लेकिन दोनों के कार्यकाल लंबे नहीं रहे। इनके बाद 14 वें यानी निवर्तमान प्रधान श्रवण कुमार कांग्रेस से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 वर्षों में कब कौन रहा पालिका प्रधान
1 बरखा राम-07-11-1987 से 06-09-88
2 हरि चंद-07-09-1988 से 03-04-1990
3 महेश वर्मा 23-12-1991 से 18-3-1994 कांग्रेस
4 सतनाम कौर-23-2-1995 से 28-2-2000 कांग्रेस
5 भारती मेहता-16-8-2000 से 2005 कांग्रेस
6 शगुनलाल -6-6 -2005 से 2007 तक
7 मंजु अग्रवाल-8-05-2007 से 31-7-2007- कांग्रेस (कार्यवाहक)
8 कमलेश-1-09-2007 से 24-04-2010 तीन साल
9 संजीव वर्मा- 5-7-2010 से 2-8-2012 दो साल कांग्रेस
10 जितेंद्र 29-8--2012-तीन माह कांग्रेस (कार्यवाहक)
11 अमित वालिया- 3-6-2013 से 20-6-2015 ढाई साल कांग्रेस
12 जगदीप कौर- करीब सवा साल भाजपा-4-8-2016 से 17-11-2017
13 मनिका अग्रवाल -21-11-2017 से 3-07-2018(कार्यवाहक) भाजपा
14 श्रवण कुमार -4-07-2018 कांग्रेस
15वें प्रधान के नाम की घोषणा आज मतगणना परिणाम के बाद ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed