फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Online portal for ITI admissions to open from the first week of June

Ambala News: जून के पहले हफ्ते से खुलेंगे आईटीआई दाखिले के ऑनलाइन पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Online portal for ITI admissions to open from the first week of June
अंबाला सिटी के राजकीय आईटीआई के प्राचार्य दिनेश राणा।
अंबाला सिटी। हरियाणा के युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने और रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका सामने आया है। अंबाला जिले के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी जून महीने के प्रथम सप्ताह से शुरू होने जा रही है। विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल जून के पहले हफ्ते में लाइव कर दिया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिटी के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने बताया कि 8वीं, 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्र-छात्राएं इस नए सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


अंबाला में उपलब्ध हैं 11 संस्थान
अंबाला जिले में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कुल 8 राजकीय (सरकारी) और 3 निजी (प्राइवेट) आईटीआई संस्थान संचालित हैं। इन सभी संस्थानों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक और डिमांडिंग ट्रेड्स में ट्रेनिंग दी जाएगी इसमें सिटी स्थित राजकीय आईटीआई व राजकीय आईटीआई (महिला), कैंट स्थित मूल चंद राजकीय आईटीआई, हसनपुर स्थित राजकीय आईटीआई, बराड़ा के होली गांव स्थित राजकीय आईटीआई, नहौनी स्थित मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय आईटीआई, भरणपुर स्थित राजकीय आईटीआई, नारायणगढ़ स्थित राजकीय आईटीआई (महिला) शामिल हैं।
विज्ञापन


मारुति लैब से मिल रही हाईटेक ट्रेनिंग, 100% प्लेसमेंट का लक्ष्य
अंबाला सिटी के राजकीय आईटीआई में इस समय मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित एक अत्याधुनिक मारुति लैब सफलतापूर्वक चल रही है। इस लैब का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां प्रशिक्षुओं को सीधे उन आधुनिक मशीनों और तकनीकों पर व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) ट्रेनिंग दी जाती है, जो आजकल बड़ी इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल हो रही हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान केवल पढ़ाई और ट्रेनिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए यहां हर महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इन मेलों में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेती हैं, इससे छात्रों को लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म भरने से पहले तैयार रख लें ये जरूरी दस्तावेज
दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अभी से अपने जरूरी दस्तावेज संभालकर रख लें। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र, एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, 8वीं, 10वीं या 12वीं का शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हरियाणा निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो), चरित्र प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, गैप ईयर प्रमाणपत्र (यदि पढ़ाई के बीच में गैप रहा हो) आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed