फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One life lost, 522 new cases

एक की गई जान, 522 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
One life lost, 522 new cases
अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में सैंपल लेते हुए । - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। शनिवार को कोरोना से नारायणगढ़ निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं जिले में 522 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें विभिन्न स्कूलों के 48 बच्चे, चार कैदी और 10 सेना से जुड़े लोग शामिल हैं। नए मरीज मिलने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हजार 269 हो गई।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि 153 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार 337 हो गई। इस समय 3 हजार 415 सक्रिय मामले हैं। इनका इलाज चल रहा है। जिले में अभी तक 517 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 249, छावनी से 92, चौड़मस्तपुर से 76, नारायणगढ़ से 23, शहजादपुर से 43, बराड़ा से 21 और मुलाना से 18 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 55 सरकारी कर्मचारी, 15 बच्चे 12 साल से कम उम्र के, 33 बच्चे 12 से 18 उम्र के बीच के शामिल हैं। वहीं 11 लोग अन्य संक्रमितों के संपर्क में आकर बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2744 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 2 हजार 744 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 2 हजार 331 आरटीपीसीआर तो 413 सैंपल आरएटी के शामिल हैं। विभाग द्वारा अभी तक 7 लाख 74 हजार 684 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 6 लाख 91 हजार 367 सैंपल आरटीपीसीआर तो 83 हजार 317 सैंपल एंटिजन किट के शामिल हैं।
यह है अस्पताल की स्थिति
इस समय 3 हजार 355 लोग अपना इलाज घर पर करा रहे हैं। 60 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनमें 23 मरीज निजी और 37 मरीजों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं तीन मरीज आईसीयू में दाखिल हैं और आठ मरीज ऑक्सीजन सर्पोट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों पर विशेष रुप से निगरानी रखी जा रही है।

3744 लोगों को लगा बचाव का टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। शनिवार को 3 हजार 744 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। वहीं 496 को प्रीकॉशन डोज दी गई है। विभाग की ओर से अभी तक कुल 19 लाख 6 हजार 120 कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 9 लाख 98 हजार 720 को पहली तो 9 लाख 4 हजार 156 लोगों को दूसरी डोज शामिल है। अभी कुल 3 हजार 244 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी के साथ सैंपल लेने के साथ-साथ टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है। मरीज बीमारों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed