{"_id":"68508929ee097ce03c0cf99a","slug":"one-freezer-of-postmortem-room-is-fine-cleaning-campaign-started-ambala-news-c-36-1-sknl1017-144577-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पोस्टमार्टम कक्ष का एक फ्रीजर ठीक, चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पोस्टमार्टम कक्ष का एक फ्रीजर ठीक, चला सफाई अभियान
विज्ञापन
अमर उजाला में 15 जून को प्रकाशित समाचार
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से खराब पोस्टमार्टम रूम के चार फ्रीजर को चलाने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने अमर उजाला में 15 जून को प्रकाशित समाचार के बाद सोमवार चार में से एक फ्रीजर को ठीक करा लिया।
तीन फ्रीजर में बड़ा फाॅल्ट होने के कारण कोटेशन मांगी है। एक सप्ताह के भीतर उन्हें भी पूरी तरह से दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम में चारों तरफ सड़े लावारिस शव की बदबू फैलने के कारण सफाई अभियान चलाया। केमिकल डालकर पूरे पोस्टमार्टम की साफ-सफाई की गई। सफाई कर्मचारियों को भी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से व्यवस्था बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए है।
कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में आठ फ्रीजर में से चार खराब होने के कारण बाहरी लोगों का परेशानी आ रही थी। जगह की कमी के कारण वह शव को रात के समय रखने के लिए फ्रीजर नहीं ले पा रहे थे। बाकायदा इसके लिए इमरजेंसी से पर्ची भी काटी जाती है। जल्द ही फ्रीजर दुरुस्त होने पर इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
पोस्टमार्टम रूम के चार फ्रीजर में से एक को ठीक करवा दिया गया है। साफ-सफाई भी करा दी गई है। जल्द ही बाकी फ्रीजर भी ठीक करवा दिए जाएंगे।
डॉ. जतिंद्र, आरएमओ, अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल