फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one died, road accident

साईकिल पर फैक्टरी जा रहे व्यक्ति को टाटा माजदा ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
one died, road accident
टाटा माजदा की चपेट में आने से साइकिल सवार एक जख्मी व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद नियंत्रण खोकर यह गाड़ी बिजली के खंभे में जा भिड़ी और खंभा भी टूट गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में शुभम कुमार ने बताया कि वह रविदास बस्ती अंबाला शहर का निवासी है और उसके पिता कृष्ण लाल तंबाकू फैक्टरी अंबाला शहर में नौकरी करते थे। शनिवार की सुबह उसके पिता घर से नौकरी पर जाने के लिये साइकिल पर सवार होकर निकले थे। इस दौरान पीछे से आई टाटा माजदा के चालक दीपक कुमार निवासी वाल्मीकी बस्ती अंबाला शहर ने उसके पिता की साइकिल में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस कारण बिजली का खंभा भी टूट गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके घायल पिता को ईश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर बाद में उसकी मौत होम गई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed