फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one died in road accident, one injured

कार और बाइक भिड़े, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Sat, 27 Jun 2015 01:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 27 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे नंबर-73 पर मारकंडा पुल के पास कार और बाइक में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

अंबाला कैंट के कच्चा बाजार निवासी विशाल शर्मा और पंकज शर्मा की बराड़ा में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। वह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। मारकंडा पुल पार करते ही उनकी टक्कर अंबाला की तरफ से आ रही कार से हो गई।
विज्ञापन


जबरदस्त टक्कर लगने के बाद दोनों भाई उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई।

राहगीरों की मदद से दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए एमएम अस्पताल मुलाना लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई, जबकि पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed