फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One died from Corona, 221 new infected were found, 440 defeated

कोरोना से एक की गई जान, 221 नए संक्रमित मिले, 440 ने दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
One died from Corona, 221 new infected were found, 440 defeated
अंबाला सिटी। कई दिन की राहत के बाद शनिवार को कोरोना से एक और मरीज की जान चली गई। छावनी निवासी 58 वर्षीय पुरुष को हाइपरटेंशन की बीमारी थी और वह बाईपेप सपोर्ट पर थे। इसके अलावा जिले में एक साथ 221 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हजार 541 हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, राहत की बात यह है कि एक साथ 440 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हजार 712 हो गई। जिले में अभी सक्रिय मामले भी घटकर 2 हजार 303 रह गए हैं। लगातार बढ़ती ठीक होने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सक्रिय मामले कम हो जाएंगे। वहीं पिछले काफी समय से नए मामले कम और पुराने मामलों के ठीक होने की संख्या में काफी अंतर आ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कोरोना के कारण अभी तक 526 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले नए मामले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 61, छावनी से 34, चौड़मस्तपुर से 39, नारायणगढ़ से नौ, शहजादपुर से 38, बराड़ा से 24, मुलाना से 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 18 सरकारी कर्मचारी, 12 वर्ष से कम उम्र के 6 बच्चे और 12 से 18 वर्ष के 11 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। अन्य संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2003 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी के साथ कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को विभाग की ओर से 2 हजार 3 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 1 हजार 957 आरटी-पीसीआर तो 46 एंटिजन किट से शामिल हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 लाख 4 हजार 377 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 7 लाख 19 हजार 196 सैंपल आरटी-पीसीआर तो 85 हजार 181 एंटिजन किट से लिए गए हैं।
2678 लोगों को लगा बचाव का टीका
कोविड पोर्टल के अनुसार शनिवार को 2 हजार 678 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। वहीं 358 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई है। विभाग की ओर से अभी तक कुल 19 लाख 46 हजार 94 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 10 लाख 12 हजार 124 को पहली डोज तो 9 लाख 25 हजार 310 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। विभाग की ओर से तेजी के साथ टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है।
यह है अस्पतालों की स्थिति
दूसरी ओर अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार तक की बात करें तो अस्पताल में इस समय 75 मरीज उपचार करवा रहे हैं। इस समय निजी अस्पताल में 46, सरकारी अस्पताल में 29 मरीज उपचार करवा रहे हैं। इनमें तीन मरीज आईसीयू और 10 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

कोरोना के नए मामले चाहे कम आ रहे हैं, मगर मौत का सिलसिला जारी है। सभी को कोरोना से बचाव के लिए खुद ही सावधानी बरतनी पड़ेगी। लोग कोरोना नियमों का पालन कर सुरक्षित और स्वस्थ रहें।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed