फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one died by corona, 55 new cases found

कोरोना से एक की मौत, 55 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
one died by corona, 55 new cases found
कोरोना के नए मामलों में प्रतिदिन कमी आ रही है, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। शनिवार को जिले में कुल 55 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार 279 हो गई है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि 210 लोग कोरोना से ठीक हुए है। अभी तक जिले में कुल 38 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं। दूसरी ओर कोरोना के कारण 69 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। यह मरीज अंबाला कैंट का रहने वाला था। अभी तक कुल 533 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के साथ ही सक्रिय मामले भी दिन पर दिन घटते दिख रहे हैं। इस समय जिले में केवल 993 सक्रिय मामले रह गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या घटने लगी है। इस समय 46 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है। इसमें 24 लोग प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है तो 22 मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। इसमें से 3 मरीज आईसीयू में दाखिल है तो 7 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान को लेकर भी सतर्क है। तेजी के साथ लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार शनिवार को विभाग की ओर से 1 हजार 27 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। जबकि अभी तक कुल 19 लाख 64 हजार 769 कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई गई है। इसमें 10 लाख 17 हजार 314 पहली डोज तो 9 लाख 37 हजार 251 दूसरी डोज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक कुल 10 हजार 204 लोगों को प्रकोशन डोज लगा चुका है।

कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। मगर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग जैसे नियमों का हमें सख्ती के साथ पालन करना है। इससे कि इस कोरोना से बचा जा सके।
- डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed